IMD: अगले कुछ घंटों में यूपी और हरियाणा में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है अगले कुछ घंटों में हरियाणा के करनाल, यूपी के नजिबाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, खतौली, हस्तिनापुर, चांदपुर में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण भारत के कई शहरों में भी भारी बारिश के आसार हैं, विभाग ने पहले ही केरल के 5 जिलों में चार दिन का यलो अलर्ट जारी किया है।

केरल में यलो अलर्ट जारी

केरल में यलो अलर्ट जारी

जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी हुआ है, उनके नाम निम्नलिखित हैं, जहां नीचे लिखे दिनों में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

  • 2 जुलाई - कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड
  • 3 जुलाई - मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कासरगोड
  • 4 जुलाई - कन्नूर, कासरगोड
  • 5 जुलाई- कासरगोड

अगले 5 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

साथ ही पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि दिल्ली में अगले 3 से 4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है, उसके बाद बारिश में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

मेघालय और अरुणाचल में जारी रहेगा बारिश का दौर

मेघालय और अरुणाचल में जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मानसून तय समय से करीब दो हफ्ते पहले ही पूरे देश पर छा गया है। इससे बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में काफी बारिश होगी।

अगले 24 घंटों में यहां भी बदलेगा मौसम का मिजाज

अगले 24 घंटों में यहां भी बदलेगा मौसम का मिजाज

अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और असम के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+