आईएमडी ने किया अलर्ट- 6 जून को इस राज्य में होगी झमाझम बारिश
बेंगलुरू, 5 जून: केरल के साथ ही मॉनसून ने दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में दस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बीते दिन दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी खुशनुमा हो गया है। दिल्ली और क्षेत्रों के में तेज हवा और मध्यम बारिश दर्ज की गई। कर्नाटक की राजधानी में बीते दिन जमकर वर्षा हुई वहीं अब आईएमडी ने कर्नाटक के लिए 6 जून के लिए अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video
आईएमडी के अनुसार तटीय, उत्तरी आंतरिक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6 जून को काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान बेंगलुरु शहर में बारिश / गरज के साथ बारिश होगी। ये जानकारी आईएमडी - बेंगलुरु के निदेशक सीएस पाटिल ने दी।
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मिडिल इंडिया में मानसून सामान्य से अधिक, नार्थ-साउथ में सामान्य, और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। इसकी वजह से अगले 3-4 दिनों के दौरान हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और नार्थ-वेस्ट इंडिया के इलाकों में बारिश होने की पूरी आशंका बनी हुई है।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने से मौसम में बदलाव नजर आया है। दिल्ली एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार बने हुए हैं। इसके साथ कई इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications