IMD: जारी है सर्दी का सितम, शीतलहर से निजात नहीं, आज यहां हो सकती है बारिश
नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का तांडव लगातार जा रही है, मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे बारिश होगी। इस राज्यों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कई शहरों शामिल है, जिनमें भारी गरज के साथ बारिश होने की बात कही गई थी। बताया गया था कि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में बारिश जारी रहेगी। यह बारिश नांदेड, अकोला, चंद्रपूर जैसे शहरों पर देखी जा सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान यहां हो सकती है बारिश
तो वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अब शुष्क मौसम देखने को मिल सकता है और यहां शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

6 या 7 फरवरी को पहाड़ों पर बर्फबारी होगी
जबकि आईएमडी के मुताबिक श्रीनगर में कल रात का तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 12 डिग्री जबकि गुलमर्ग में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इससे पहले भी मौसम विभाग ने कहा था कि 6 या 7 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ सकता है।

शीत लहर और घने कोहरे से लोग परेशान
तो वहीं झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान हैं और 6 से 8 फरवरी के बीच ओडिशा में बारिश हो सकती है। वैसे बारिश की वजह से देश के कई जगहों पर तापमान गिर गया है और लोगों को शीत लहर और घने कोहरे का सामना कर पड़ रहा है, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतें हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications