इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगाई जाए वैक्सीन
देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की अनुमति मांगी।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की अनुमति मांगी। पत्र में आईएमए ने कहा, 'अभी हम 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं। कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए हमारा सुझाव है कि हमारी टीकाकरण रणनीति को युद्धस्तर पर तत्काल प्रभाव से लागू करने की आवश्यकता है। हम कोविड टीकाकरण अभियान में निम्नलिखित सुझावों का अनुरोध करते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड का टीका लगाने की अनुमति दी जाए।'

Recommended Video
आईएमए ने टीकाकरण अभियान में प्राइवेट अस्पतालों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के फैमिली क्लीनिक्स को भी जोड़ने का अनुरोध किया है। आईएमए के मुताबिक सभी डॉक्टरों और पारिवारिक चिकित्सकों के पास वैक्सीन की उपलब्धता से इस अभियान पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाए
आईएमए ने आगे कहा कि सार्वजनिक स्थानों में जाने और पीडीएस के जरिए सामान लेने के लिए नागरिकों के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र को अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए।
लॉकडाउन लगाने का दिया सुझाव
आईएमए ने पीएम को लिखी चिट्ठी में कहा कि देश में कोरोना के मामलों में तीव्र उछाल देखने को मिला है और इस चेन को तोड़ने के लिए मुख्य रूप से गैर-जरूरी स्थानों जैसे सिनेमा, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन, खेलों आदि क्षेत्रों में सीमित समय का लॉकडाउन लगाया जाए।
इसके अलावा आईएमए ने कहा कि इस समय, 'कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ाई से पेश आने, कोरोना को लेकर बुनियादी ढांचे और ऑक्सीजन की उपलब्धता में वृद्धि, फ्रंट लाइन वर्करों के नैतिक समर्थन, स्वास्थ्य देखभाल के पर्याप्त संसाधनों की उपस्थिति सुनिस्चित करने की विशेष जरूरत है।
-
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications