आतंकी भटकल को छुड़ाने के लिये अरविंद केजरीवाल को किडनैप कर सकता है इंडियन मुजाहिद्दीन: आईबी

आईबी ने अपने अलर्ट में कहा है कि इंडियन मुजाहिद्दीन ऐसा अपने साथ और खूंखार आतंकवादी यासीन भटकल को जेल से छुड़ाने के लिये कर सकता है। एजेंसी की मानें, तो आईएम ने सीएम के अपहरण की साजिश रच ली है। आईबी की खबर के बाद केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस खुलासे के बाद दिल्ली के पुलिस एडिशनल सीपी ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद एडिशनल सीपी ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की पेशकश की है।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अब तक सुरक्षा लेने से इनकार करते रहे हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पहले आईबी ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बताते हुए दिल्ली पुलिस और लेफ्टिनेंट गर्वनर को इस सिलसिले में चिठ्ठी लिखी है ताकी सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हो सके।












Click it and Unblock the Notifications