Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'बच्चे को सिर्फ प्यार चाहिए', अब छलका IIT वाले बाबा अभय सिंह का दर्द, Video देख आप भी कहेंगे ये गलत हुआ

IIT Baba Abhay Singh: प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आए IIT वाले बाबा अभय सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभय सिंह के पिता कर्ण सिंह के भी वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वो अपने बेटे से घर वापस आने की गुजारिस कर रहे हैं। अभय सिंह ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनके माता-पिता ने उनकी परवरिश सही से नहीं की है। उन्होंने अपने घर के माहौल पर भी सवाल उठाए हैं।

ऐसे में अभय सिंह का एक और इंस्टाग्राम रील वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये बता रहा है कि एक बच्चे को सिर्फ प्यार और केयर की जरूरत होती है, जो उनके माता-पिता से उन्हें कभी नहीं मिला है। अभय सिंह ने यह भी दावा किया है कि उनके माता-पिता ने उनकी पढ़ाई पर जितना खर्च किया है, वो सब उन्होंने उनको लौटा दिया है।

IIT Baba Abhay Singh

IIT वाले बाबा अभय सिंह बोले- मैंने माता-पिता का सारा पैसा चुका दिया

IIT वाले बाबा अभय सिंह इस वीडियो में कहते हैं, ''अब वो (माता-पिता) कहेंगे, हमने तुम्हे पढ़ाया-लिखाया...तो ठीक है ना, मैंने उनको भेज दिए थे पैसे, मैंने उनको बहुत सारे पैसे भेजे...सारा चुका दिया मैंने...जितना उन्होंने मुझपर खर्च किया था।''

IIT बाबा बोले- अगर बच्चे को तुम प्यार दोगे, तो वो अच्छा इंसान बनेगा

अभय सिंह आगे कहते हैं, ''अब मेरे माता-पिता को पर्सनल केयर, पर्सनल लव चाहिए...तो वो तो उन्होंने मुझे कभी दिया ही नहीं...तो अब मुझे क्या बोल रहे हैं वो, देने के लिए। मैंने तो पैरेंट्स से डिप्रेशन के बाद भी यही डिस्कशन किया था कि तुम लोगों को समझ में नहीं आती है कि पैरेंटिंग क्या होती है..? उन्होंने बोला हमने तेरे को लिखा दिया, पढ़ा दिया, ये कर दिया, मैंने वो कर दिया, और क्या करना होता है एक पैरेंट्स को। मैंने बोला प्यार करना होता है बच्चे को। अगर एक इंसान को कुछ भी पढ़ाओ-लिखाओ मत, अगर बच्चे को तुम प्यार दोगे, वो एक शानदार इंसान बनेगा, चाहे वो अनपढ़ ही हो।''

कौन हैं IIT वाले बाबा अभय सिंह?

अभय सिंह ने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है। अभय सिंह हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं। अभय सिंह के पिता कर्ण सिंह एडवोकेट हैं। कर्ण सिंह झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं।

IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करने के बाद अभय सिंह कनाडा जाकर एरोप्लेन बनाने वाली कंपनी में काम किया। लेकिन अचानक वो काम छोड़कर देश लौट आए और कुछ समय बाद घर छोड़ दिया। महाकुंभ से जब उनकी तस्वीर और वीडियो वायरल हुई तो उनके परिवार को पता चला कि वो साधु बन चुके हैं।

अभी कहां हैं IIT वाले बाबा अभय सिंह?

फिलहाल IIT वाले बाबा अभय सिंह महाकुंभ में नहीं हैं। कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि अभय सिंह ने महाकुंभ के आश्रम छोड़ दिया है। हालांकि वह कहां गए हैं? इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। 16 जनवरी की रात अभय को तलाशते हुए उनके माता-पिता भी जूना अखाड़े के 16 मड़ी आश्रम पहुंचे थे, लेकिन उस वक्त अभय वहां नहीं मिले।

रिपोर्ट के मुताबिक आश्रम के साधुओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से अभय लगातार मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे, जिससे उनका मानसिक तनाव बढ़ गया था। उन्होंने मीडिया से अपने घर-परिवार के बारे में कुछ ऐसी बातें भी कही थीं, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। इसलिए उन्होंने आश्रम को छोड़ने का फैसला लिया और अब वो कहां हैं...इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+