IGNOU: बिना परीक्षा ही 4000 छात्रों को बांट दी फर्जी डिग्रियां

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने कठुआ जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय केंद्र में एक फर्जी डिग्री घोटाले को उजागर किया है। क्राइम ब्रांच ने शनिवार को कठुआ जिले में इग्नू के एक केंद्र में बड़े घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि इग्नू के इस केंद्र में 4,000 छात्रों को फर्जी डिग्रियां बांट दी गईं।

IGNOU fake degree scam exposed as 4,000 get degree without appearing for exams

क्राइम ब्रांच ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि प्रशांत भंडारी नाम का शख्स और उसके कुछ साथी साल 2014-15 में बिल्लावर कस्बे स्थित केंद्र में फर्जी तरीके से छात्रों का दाखिला दिलाने और परीक्षाएं कराने के धंधे में शामिल थे। इस मामले में इग्नू के अधिकारी ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि कठुआ स्थित केंद्र में करीब 4,000 छात्रों का दाखिला दिखाया गया, इस केंद्र द्वारा नामांकित छात्रों को परीक्षाओं में शामिल दिखाया गया है और उन्हें डिग्रियां भी जारी की गई हैं। जबकि अब तक इस केंद्र द्वारा कोई परीक्षा ही नहीं ली गई। इसके लिए हर उम्मीदवार से हजारों रुपए वसूले गए और अध्यक्ष एवं अज्ञात शख्स के नाम पर खोले गए बैंक खातों के जरिए पैसे का हेरफेर करने का काम होता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+