Video: 'बिल्ली' की तरह दिखने वाला बेहद खूंखार है ये दुर्लभ जानवर, अचानक पहाड़ों से आया सामने
भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने एक जंगली दुर्लभ जानवर की वीडियो पोस्ट की है। ऐसे में इस जानवर के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

Rare animal found in India: आज भी ऐसे कई जंगली जानवर है, जिनके बारे में आम लोग नहीं जानते हैं। ऐसे ही एक जानवर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने पोस्ट किया है। ऐसे में इस जानवर के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। आईएफएस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्लभ जानवर भारत में ही पाया जाता है।
वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रवीण कासवान ने लिखा कि भारत में पाया जाने वाला एक सुंदर और दुर्लभ जानवर। लद्दाख क्षेत्र में.. बहुतों ने इसके बारे में नहीं सुना है। अंदाजा लगाओ। वीडियो में देखा जा सकता है कि थोड़ा बिल्ली और थोड़ा देर की तरह दिखने वाला जंगली जानवर सड़क पर आ चुका है, जिसको देखकर आवारा कुत्ते भौंकते नजर आ रहे हैं, लेकिन वो बिना डरे आसपास चलता नजर आ रहा है।
इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। अपने अगले ट्वीट में अफसर ने इस जानवर के नाम से पर्दा उठा दिया। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह एक हिमालयन लिंक्स है। भारत में पाई जाने वाली जंगली बिल्ली प्रजातियों में से एक। एक सुंदर और दुर्लभ जीव। लेह-लद्दाख में मिला। इस क्षेत्र में पाए जाने वाले अन्य हिम तेंदुआ और पल्लास बिल्ली हैं। इस जानवर को वाइल्ड कैट प्रजाति का माना जाता है।

इस जानवर की चार प्रजातियां पाई जाती हैं। छोटी बिल्ली या छोटे बाघ की तरह दिखने वाले इस लिंक्स की दुनिया में आबादी 50 हजार से भी कम है। यह हिरण या बकरी को शिकार के तौर पर गर्दन से दबा देता हैं। लेकिन यह भेड़ियों से दूर बनाते हैं। लिंक्स के दांत नुकीले होते हैं। और ये बर्फीले इलाके में बड़े आराम से रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications