पुरानी कांग्रेस चाहिए तो खड़गे को वोट करें, बदलाव के लिए मुझे: शशि थरूर

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। अध्यक्ष पद के लिए अंतिम नाम सामने आने के बाद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। थरूर ने कहा कि, अगर पुरानी वाली कांग्रेस चाहिए तो खड़गे को वोट दीजिएगा और अगर बदलाव चाहिए तो मैं खड़ा हूं। पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ उनकी कोई लड़ाई नहीं है।

if you want old Congress Vote for Kharge If you want a change, Im there.: Shashi Tharoor

शनिवार को शशि थरूर ने कहा कि, गांधी परिवार और कांग्रेस का डीएनए एक ही है। 17 अक्टूबर को पार्टी के आंतरिक चुनावों के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष चाहे जो भी बने, वह गांधी परिवार को "अलविदा" कहने जैसा मूर्खतापूर्ण फैसला नहीं ले सकता है। वे हमारे लिए बहुत बड़ी संपत्ति हैं। यह लड़ाई नहीं है। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया जाना चाहिए कि वह दोनों में से किसी एक को चुनें।

उन्होंने कहा कि, मैं कह रहा हूं कि अगर आप पार्टी के काम से संतुष्ट हैं, तो खड़गे साहब को वोट दें। लेकिन अगर आप बदलाव चाहते हैं और चाहते हैं कि पार्टी अलग तरह से काम करे तो मुझे चुनें। यह कोई वैचारिक लड़ाई नहीं है। कांग्रेस पार्टी के संदेश में कोई बदलाव नहीं होगा। थरूर ने कहा, जो आंतरिक लोकतंत्र हम दिखा रहे हैं, वह किसी अन्य दल में मौजूद नहीं है. जब चुनाव की घोषणा हुई, तो मेरा इरादा (लड़ने का) था।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, मैंने एक लेख लिखा था, जिसमें कहा था कि चुनाव पार्टी के लिए अच्छा है और इसके कारणों का उल्लेख किया था। उसके बाद कई लोगों, आम कार्यकर्ताओं ने मुझसे चुनाव लड़ने को कहा था। मैंने सोचना और लोगों से बात करना शुरू किया...मैं बस इतना चाहता हूं कि पार्टी मजबूत हो और मैं पार्टी के भीतर बदलाव की आवाज बनूं और लोगों को अपना अलग चेहरा दिखाऊं।

थरूर ने निर्णय लेने के लिए संगठन के निचले स्तरों को अधिकार देने पर जोर दिया।उन्होंने कहा, आजकल सभी फैसले नई दिल्ली में हो रहे हैं/पार्टी के लिए अच्छा होगा कि ब्लॉक, जिला और राज्यों के स्तर पर जमीनी स्तर पर फैसले लेने का अधिकार दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+