'अगर आप भारत के साथ जंग करेंगे तो आपके बच्चों को....': अनंतनाग ऑपरेशन के बीच केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी

Union minister Rajeev Chandrasekhar: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों के आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के बीच केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत के दुश्मनों को कड़ी चेतावनी दी है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि, 'अगर कोई भारत के साथ जंग करेगा तो उनके बच्चों का पालन-पोषण किसी और को करना पड़ेगा।'

राजीव चंद्रशेखर ने कहा, 'ये नया भारत नहीं है। और नया भारत पीछे नहीं हटेगा और डरेगा नहीं।' राजीव चंद्रशेखर का ये एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पोस्ट वायरल हो गया है।

Rajeev Chandrasekhar

राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ''भारत ने युद्ध देखा है और वह युद्ध नहीं चाहता है लेकिन अगर आप भारत के साथ युद्ध करेंगे तो कोई और आपके बच्चों का पालन-पोषण करेगा।"

एक पोस्ट का जवाब देते हुए राजीव चंद्रशेखर ने आगे लिखा, ''भारत के शत्रु हैं- ये शत्रु भारत के उत्थान को रोकना चाहते हैं। लेकिन उन्हें ये पता होना चाहिए। भारतीय सेना के पास अब एक आधुनिक उच्च तकनीक और घातक मशीन है। इसलिए इस बारे में कोई गलती न करें। इससे बचना ही आपके लिए बुद्धिमानी होगी। ये न्यू इंडिया है - नया भारत भारत डरेगा नहीं, भारत पीछे नहीं हटेगा। भारत ने युद्ध देखा है और वह युद्ध नहीं चाहता लेकिन अगर आप भारत के साथ युद्ध करेंगे तो आपके बच्चों को कोई और पालेगा।''

मंगलवार को शुरू हुए अनंतनाग ऑपरेशन में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट और राइफलमैन रवि कुमार राणा सहित चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। कोकेरनाग इलाके के गडोले में जंगल में छिपे आतंकवादियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे।

अनंतनाग एनकाउंटर ने फिर से एक बार जम्मू-कश्मीर की स्थिति को केंद्र में ला दिया है। वहीं बारामूला में तीन आतंकवादी मारे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+