टिकट लेने में हुई देरी तो ट्रेन करेगी आपका इंतजार

रेलवे के नए नियम के मुताबिक यदि अनारक्षित टिकटों को खरीदने के लिए काउंटर पर बहुत भीड़ होगी तो ट्रेन कुछ देर इंतजार करेगी। इस नियम के जरिए रेलवे अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। अधिकांश समय देखा जाता है कि टिकट खिड़की पर भारी भीड़ की वजह से लोग बिना टिकट के लिए सफर कर लेते हैं। कई लोग तो अपनी यात्रा कैंसिल कर देते हैं। लेकिन अब इस नियम के बाद टिकट खिड़की पर भीड़ होने पर ट्रेन को कुछ देर प्लेटफार्म पर इंतजार करवाया जाएगा।
Did You Know: रेलवे बॉलीवुड से एक ट्रेन के कमाता है ढाई लाख रुपए रोज
दरअसल रेलवे आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ नए उपाय कर रहा है। इसी के तहत रेलवे यात्रियों को रियायत दे सकती है जिसमें अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों की सहुलियत को भी रेलवे ध्यान में रखेगी। रेलवे बोर्ड के मुताबिक किसी भी यात्री को टिकट लेने के लिए टिकट खिड़की पर 10 मिनट से ज्यादा वक्त तक कतार में खड़ा नहीं होना चाहिए।
गौरतलब है कि रेलवे में हाल ही में अपना नया नियम टिकट कैंसिलेशन पर लगा दिया था। जिसके तहत अगर आपकी ट्रेन छूट जाती है तो टिकट का कोई रिफंड नहीं मिलेगा। लेकिन बाद में विरोध के कारण रेलवे को अपने ये नियम कुछ वक्त के लिए टालना पड़ा। हलांकि रेलवे की नई पॉलिसी के अनुसार, पीआरएस काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्री चार्ट तैयार होने के बाद कंफर्म या आरएसी टिकट रद्द नहीं करा सकेंगे। इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Did You Know: रेलवे को हर साल बॉलिवुड से दो करोड़ से ज्यादा कमाई होती है। सबसे ज्यादा डिमांड छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन की है। इसकी बिल्डिंग वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल है। मुंबई रेलवे के ट्रैक्स पर सालभर में 50 से भी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होती है।












Click it and Unblock the Notifications