अगर करते हैं ट्रेन से सफर तो जरुर पढ़ें ये खबर, बदलने वाला है नियम
नयी दिल्ली। अगर आप रेल से सफर करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि अब टिकट को लेकर नया बदलाव होने जा रहा हैं। मेट्रो की तर्ज पर अब रेलवे भी जनरल टिकट की समय अवधि तय करने जा रहा है। यानी जनरल टिकट के साथ आप तय समय तक ही ट्रेन में सफर कर सकते हैं। तत्काल टिकटों के नियमों में बड़ा बदलाव, दलालों की होगी छुट्टी

रेलवे के इस योजना के बाद आगामी एक मार्च से जनरल टिकट पर तीन घंटे के भीतर ही यात्रा करनी होगी। तीन घंटे के बाद यात्रा शुरु करने पर टिकट अवैध माना जायेगा। यानी अब आप जनरल टिकट के साथ टिकट लेने के 3 घंटों के भीतर ही ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। अगर टिकट लेने के 3 घंटे बाद भी आपने यात्रा की तो ऐसे यात्रा करने वालों को 'विद आउट टिकट' मान कर जुर्मना वसूला जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बोर्ड के पास शिकायतें आ रहीं थीं कि यात्री एक बार जनरल टिकिट ले लेते हैं और दिन भर कम दूरी की यात्रा कई बार कर लेते हैं। रेलवे बोर्ड ने इस चालबाजी को रोकने के लिए यह रास्ता तलाशा है। रेलवे की इस नई योजना के बाद अनारक्षित टिकिट गंतव्य के लिए पहली ट्रेन छूटने तक या टिकिट जारी होने के तीन घंटे तक ही वैध रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications