आज से 5 दिनों तक संभल कर करें ट्रेन में सफर, क्योंकि...
नयी दिल्ली। अगर आप आने वाले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ लें। रेलवे ने अगल-अगल रुटों पर 5 जुलाई तक तकरीबन 500 ट्रेने रद्द कर दी है। ऐसे में सफर से पहले आप अपने ट्रेन की स्थिति जरुर जान लें वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे ने सोमवार से पांच दिनों के लिए मुंबई-चेन्नई रूट की 66 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। रेलवे ने ई-टिकट कैंसिल कर पैसे रिटर्न कर दिए हैं। वहीं अगल-अगल रुटों पर 500 ट्रेनों को 5 जुलाई तक के लिए कैंसिल किया गया है। रेलवे ने रविवार शाम तक 17189 यात्रियों के टिकट निरस्त कर दिए गए थे।
दरअसल 17 जून को इटारसी स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम में आग लग जाने की वजह से ये दिक्कते सामने आ रही हैं। रेलवे के अधिकारियों की माने तो इस रूट पर ट्रेन संचालन सामान्य होने में अभी बीस दिन का समय और लगेगा। जहां कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं कई ट्रेने 10 घंटे या फिर उससे भी अधिक वक्त की देरी से चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications