महिला कार्यकर्ता जोर लगाएं तो मोदी को समुद्र तक ढ़केलना मुमकिन : मणिशंकर अय्यर
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अपना हार की बड़ी वजह कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मान रही हैं। नरेन्द्र मोदी की वजह से पहले उनकी सत्ता गई और अब नेता विपक्ष का पद भी नहीं मिला। ऐसे में तिलमिलाई कांग्रेस मोदी को लेकर विवादास्पद बयानबाजी कर रही हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के महिला सम्मेलन में पार्टी लीडर मणिशंकर अय्यर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पेद बयान दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं के सामने मणिशंकर अय्यर ने मोदी को डुबाने की बात की। अय्यर ने कहा कि कांग्रेस के पास 14 लाख चुनी हुई महिलाएं हैं और हमें उन्हें आपस में जोड़ना है।
अय्यर के मुताबिक, अगर ये महिलाएं एकजुट हो जाएं तो मोदी जी को गांधीनगर वापस जाना होगा और थोड़ा और जोर लगाया गया तो समुद्र तक भी ढकेला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि महिला शक्ति मोदी को समुद्र तक भी ले जा सकती है और मैं इस काम में उनकी मदद करने को तैयार हूं। मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने इस बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर और उनके 'चायवाले' बयान के कारण ही कांग्रेस समुद्र में डूब रही है।












Click it and Unblock the Notifications