भारतीय कंपनी का दावा, ट्रायल सफल रहा तो सितंबर तक आ जाएगी कोरोना वैक्सीन, जानिए कितनी होगी कीमत

पुणे। दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संकट बना हुआ है। दुनिया का लगभग हर देश इसकी सफल वैक्सीन बनाने में लगा हुआ है। इस बीच पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) कंपनी के सीईओ ने कहा कि अगर ट्रायल सफल रहा तो इसी साल सितंबर या अक्टूबर तक कोरोना वैक्सीन बाजार में आ सकती है। कंपनी के सीईओ अडर पूनावाला ने बताया कि इस वैक्सीन की कीमत 1000 रुपये के करीब हो सकती है।

Recommended Video

    Coronavirus: सितंबर तक India में बनने लगेगा टीका, कीमत होगी सिर्फ 1000 रुपये | वनइंडिया हिंदी
     china, coronavirus, covid19, covid-19, serum institute of india, vaccine, maharashtra, pune, coronavirus vaccine, चीन, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोविड19, वैक्सीन, महाराष्ट्र, पुणे, कोरोना वायरस वैक्सीन

    बिजनेस टुडे से बातचीत में पूनावाला ने कहा कि वह जोखिम लेते हुए कोरोना की वैक्सीन के एडवांस परीक्षण से पहले ही इसके उत्पादन की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले महीने के अंत से ही इसका उत्पादन शुरू हो सकता है। अगर परीक्षण सफल रहा तो सितंबर या अक्टूबर तक इसे बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि ब्रिटेन ने अभी वैक्सीन को लेकर क्लीनिकल ट्रायल की घोषणा ही की है, जबकि हमने इसके उत्पादन की पहल भी कर दी है।

    अडर पूनावाला ने कहा कि हमने वैक्सीन बनाने का फैसला पहले इसलिए लिया है ताकि ट्रायल सफल होने के बाद इसे तुरंत बाजार में लाया जा सके। अगर ट्रायल के सफल होने के बाद उत्पादन शुरू किया जाता तो इसमें काफी समय लग जाता। हमारी यही कोशिश है कि हम वैक्सीन को जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचा सकें। उन्होंने बताया कि मई के अंत तक इसका ह्यूमन ट्रायल भी पूरा कर लिया जाएगा।

    सीईओ पूनावाला ने कहा कि अगले तीन हफ्तों में वैक्सीन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया​ कि कंपनी हर महीने 40 से 50 लाख डोज बनाएगी। इसके बाद उत्पादन को और तेजी से बढ़ाया जाएगा और कंपनी हर महीने 1 करोड़ वैक्सीन बनाएगी। इसके अलावा सितंबर-अक्टूबर तक उत्पादन बढ़कर हर महीने 4 करोड़ तक पहुंच सकता है। फिर इसे हम दूसरे देशों में भी निर्यात करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+