अगर सहिष्णुता देखनी हो तो शाहरुख खान सुपौल आए: शाहनवाज हुसैन

पटना (मुकुंद सिहं)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के असहिष्णुतावाले ब्यान को आरे हाथ लेते हुए कहा अगर सहिष्णुता देखनी हो तो शाहरुख खान सुपौल आएं। कांग्रेस के जमाने में देश में असहिष्णुता का माहौल था। शाहरुख खान के बयान के बाद जारी विवाद पर शाहनवाज हुसैन ने विपक्षियों पर जोरदार प्रहार किया।

Shah Rukh Khan

काग्रेंस पर पलट वार करते हुए कहा असहिष्णुता कांग्रेस के राज में थी, जब एक से एक फिल्म स्टार को अपना नाम तक बदलना पड़ा। जैसे युसुफ खान को दिलीप कुमार नाम रखना पड़ा। मुमताज देहेलवी को अपना नाम मधुबाला रखना पड़ा। मेहजबी बानो को अपना नाम मुमताज रखना पड़ा।

कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि आज शाहरुख खान, अमीर खान, सलमान खान और शाहनवाज हुसैन को अपना नाम बदलने की जरूरत क्यों नहीं पड़ी, क्योंकि हमारे देश में अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक मिल कर रह रहे हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास की बात करती है और अपनी इस बात पर वो अडिग है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+