अगर राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनते हैं तो ये बीजेपी के अच्छे दिन होंगे: स्मृति
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस पर अकसर जोरदार हमला करने वाली मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा है कि 'अगर राहुल कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया जाता है तो यह भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे दिन होंगे'। होटल में टेबल साफ करती थीं स्मृति ईरानी, मोदी जी ने अपने स्वार्थ के लिए बनाया मंत्री

स्मृति ने यह भी कहा कि उन्होंने हैदराबाद यूनिवर्सिटी मुद्दे को लेकर संसद में जो भी कहा उसके सबूत पेश किए? हालांकि रोहित के मुद्दे पर स्मृति ईरानी ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। जेएनयू प्रकरण में भी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जेएनयू में इससे पहले भी कई बार समस्याएं आई हैं। साल 2009 में वहां लाठीचार्ज हुआ था, लेकिन तब राहुल गांधी वहां नहीं गए थे।












Click it and Unblock the Notifications