होटल में टेबल साफ करती थीं स्मृति ईरानी, मोदी जी ने अपने स्वार्थ के लिए बनाया मंत्री: कामत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के बारे में एक बार फिर विवादित बयान दिया गया है जिसको लेकर बवाल मच गया है। इसबार यह बयान कांग्रेस महासचिव गुरुदास कामत ने दिया है। उन्होंने राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा है 'उनके (स्मृति ईरानी) परिवार के आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे, इसलिए वो वर्सोवा के एक होटल में काम करती थीं।
वो सिर्फ दसवीं पास थीं इसलिए उन्हें वहां प्लेट साफ करने का काम दिया गया था। इतना ही नहीं कामत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साध और कहा कि उन्होंने 'अनपढ़' ईरानी को अपने स्वार्थ के चलते मंत्रिपरिषद में जगह दी।
आपको बताते चलें कि कामत राजस्थान में पार्टी के मामले के प्रभारी हैं। वे राज्य के पाली जिले में आने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। कामत के इस बयान से बवाल मच गया है। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी ने कहा है कि कामत के इस बयान से कांग्रेस की हताशा झलकती है।












Click it and Unblock the Notifications