'अगर कुछ गलत नहीं किया है तो डर क्यों रहे हैं', संजय राउत पर ED की छापेमारी पर बोले एकनाथ शिंदे

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पहुंची है। पात्रा चॉल घोटाले की जांच के मामले में ईडी ने छापेमारी की है।केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज शिवसेना

मुंबई, 31 जुलाई: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पहुंची है। पात्रा चॉल घोटाले की जांच के मामले में ईडी ने छापेमारी की है। इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभी जांच चल रही है। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो डर क्यों रहे हैं?

Recommended Video

    CM EKNath Shinde ने Uddhav Thackrey को दी चेतावनी, मैं बोला तो आएगा भूकंप | वनइंडिया हिंदी |*News
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
    Photo Credit:

    उन्होंने कहा कि वह एक बड़े एमवीए नेता थे। सिर्फ इसलिए ईडी से डरते हैं कि किसी को हमारी पार्टी में नहीं आना चाहिए। शिंदे ने कहा कि ईडी ने पहले भी जांच की थी। अगर ईडी केंद्र सरकार के डर से काम करता है तो सुप्रीम कोर्ट को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ईडी सिर्फ अपना काम कर रहा है।

    मनी लॉन्ड्रिंग में चल रही जांच

    वहीं बताया जा रहा ईडी की टीम राउत को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। राउत के खिलाफ 1034 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है। इस कार्रवाई करे लेकर संजय राउत ने ट्वीट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और शिवसेना लड़ते रहेंगे।

    पहले भी पूछताछ कर चुकी है

    बता दें कि पात्रा चॉल मामले में ईडी ने कई बार समन भेजा, लेकिन राउत ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इससे पहले 27 जुलाई को ईडी ने पूछताछ के लिए संजय राउत को समन भेजा था, लेकिन तब उन्होंने पेशी से छूट मांगी थी। 1 जुलाई को ईडी संजय से 10 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें- NCP का एकनाथ शिंदे पर हमला, CM बोले- गवर्नर के बयान का नहीं करेंगे समर्थन, मराठियों के योगदान को ना भूल सकते

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+