इस वादे से पलट गई भाजपा तो कभी माफ नहीं करेगी काशी

धवन के इस 'पोल' से यह भी इशारा मिला है कि अगर काशी से मोदी को उम्मीद से कम सीटें मिलती हैं तो उनका बसेरा वडोदरा ही बनेगा। बीजेपी की प्रबंधन समिति की मानें तो मोदी यहां 6.50 लाख वोट हासिल करने में सफल रहेंगे, जिसमें करीब 4 लाख वोट के मार्जिन से उनके विरोधी पीछे रहेंगे।
यह भी पढ़ें- अभी से उत्साह
हालांकि अब सभी की नजर नतीजों पर टिकी हैं, जो जल्द ही हमारे-आपके सामने होगा। धवन ने मोदी की संभावित जीत को वोट प्रतिशत के पैमाने में भी रखकर आंकलन किया है।
पार्टी की चुनाव प्रबंधन टीम ने काशी में वोटिंग से पहले ही बूथ पर जाकर सैंपल लेना शुरु कर दिया था। इसी के साथ कई मायनों में आंकड़े जोड़कर परिणाम का अंदाज लगाया जाने लगा था। गौरतलब है कि बीजेपी की 'छतरी' संघ के आंकड़े में पार्टी को उम्मीद व एक्जिट पोल के नतीजों से काफी कम सीटें दी गईं हैं।
मोदी के काशी की सीट ना छोड़ने की कसमें राजनाथ सिंह स्वयं खा चुके हैं, ऐसे में अगर फैंसला बदलता है तो वोटर नाराज हो सकते हैं व पार्टी के भीतर भी राय में अंतर आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications