विजयी मोदी को लोकसभा चुनावों में भी मोदी की जीत की उम्मीद

पिछले कुछ वर्षों से लंदन में निर्वासित जीवन बिता रहे ललित मोदी की अब वतन वापसी के लिए सारी उम्मीदें एक और मोदी यानी नरेंद्र मोदी पर टिक गई हैं। लेकिन बीसीसीआई ने इन नतीजों के थोड़ी देर बाद ही आरसीए को सस्पेंड कर दिया। अब ललित मोदी और आरसीए फिर से कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में जब ललित मोदी से पूछा गया कि वह अपने देश भारत कब वापस लौटेंगे तो उनका जवाब था कि इस समय देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। वह चुनावों के पूरा होने की राह देख रहे हैं। ललित के मुताबिक देश में माहौल उनके खिलाफ है। अगर चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मिलने पर वह जरूर भारत आना चाहेंगे।
बीबीसी ने उनसे सवाल किया कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगली सरकार बनती है तो क्या वह उम्मीद करते हैं कि उन्हें पूरी सुरक्षा मिल सकेगी। इस पर उनका जवाब था कि मौजूदा सरकार है वह उनके खिलाफ है।
उन्हें पूरा यकीन है कि केंद्र में बनने वाली नई सरकार पूरी तरह से निष्पक्ष होगी। मोदी का मानना है कि अगर 16 मई को केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनती है तो वह बहुत जल्द भारत वापस लौटेंगे।
वर्ष 2010 में एक ट्वीट के जरिए यह विवाद सामने आया था कि केन्द्रिय मंत्री शशि थरूर को फायदा पहुंचाने के लिए कोच्चि की आईपीएल टीम के लिए नियमों को ताक पर रख दिया। इसके बाद ललित मोदी को 34 पेज का एक
ई-मेल भेजा गया और इस मेल में उन्हें आईपीएल के कमिश्नर पद से हटाए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही उन पर 22 आरोप तय किए गए। इसके बाद से ललित मोदी लंदन में हैं और वहीं पर अपना जीवन बिता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications