दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला तो हम यहां 10 सिंगापुर बना देंगे- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाता है तो वह दिल्ली के भीतर 10 सिंगापुर बना देंगे। पड़पड़गंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों का साथ मांगा जिससे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में 10 सिंगापुर बना देंगे अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल गया। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि हर किसी को दिल्ली में फ्लैट दिया जाए जो यहां रह रहा है।

आप पाकिस्तान को संभालिए

आप पाकिस्तान को संभालिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान को नहीं संभाल सके तो आप उनसे क्या अपेक्ष करेंगे कि वह दिल्ली पुलिस को संभाल पाएंगे। आप हमे दिल्ली पुलिस का संभालने दीजिए और आप पाकिस्तान को संभालिए। आप पाकिस्तान को संभाल नहीं सकते हैं, ऐसे में आपसे यह कैसे अपेक्षा की जाए कि आप दिल्ली पुलिस को संभाल सकते हैं। केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली के विकास के काम में केंद्र ने हमेशा बाधा पहुंचाई।

पहले अंग्रेजो ने लूटा अब ये लूट रहे हैं

पहले अंग्रेजो ने लूटा अब ये लूट रहे हैं

केजरीवाल ने कहा दिल्ली के विकास के हर प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार ने बाधा पहुंचाई। दिल्ली के लोग 1.5 लाख करोड़ रुपए का आयकर देते हैं जबकि बदले में उन्हें सिर्फ 325 करोड़ रुपए मिलता है। आखिर हम क्यों इतना कर दें जब हम वापस इतना कम मिलता है। क्या दिल्ली के लोगों को सिर्फ इतना ही मिलना चाहिए। आज भी हालात वैसी ही है जैसी आजादी के वक्त थी। पहले अंग्रेजों ने हमे लूटा और अब केंद्र सरकार लूट रही है।

पीएम मोदी ने दिल्ला का विकास रोका

पीएम मोदी ने दिल्ला का विकास रोका

पीएम पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि राजनीतिक दुश्मनी की वजह से पीएम मोदी ने दिल्ली के आम लोगों का विकास कार्य रोक दिया। पिछली बार आपने उन्हें वोट दिया। लेकिन इस बार उन्हें वोट मत दीजिएगा, वरना वह हमे विकास के काम नहीं करने देंगे। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली इस बार का लोकसभा चुनाव प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़ रहा है। इस दौरान सिसोदिया ने पूर्ण राज्य बनाओ झाड़ू बटन दबाओ का नारा दिया। आप लोगों को दिल्ली को पूर्ण राज्य दर्जा दिलाने के लिए वोट अपील कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+