'अगर CBI मेरे घर पर छापा मारे तो उसे अनगिनत मफलर मिलेंगे'
नई दिल्ली। डीडीसीए को लेकर बीजेपी और आप में घमासान जारी है इसी क्रम में आज एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर जांच एजेंसी उनके आवास पर छापा मारती है तो उसे कुछ नहीं, बल्कि अनगिनत मफलर मिलेंगे।
दिल्ली की राजनीति में 'मफलरमैन' के नाम से लोकप्रिय केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी के कहने पर मेरे कार्यालय पर हाल ही में छापा मारा गया था। अगर वे मेरे घर पर छापा मारते हैं तो उन्हें अनगिनत मफलर मिलेंगे।
'मफलरमैन' के नाम से लोकप्रिय केजरीवाल
इससे पहले डीडीसीए मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की ओर से जैसे ही अरूण जेटली को क्लीन चिट दी गई वैसे ही बीजेपी केजरीवाल से माफी मांगने के लिए चिल्लाने लगी जिस पर केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा था कि अरुण जेटली ने यदि कुछ गलत नहीं किया है, तो वह जांच से क्यों डरे हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि जेटली जी जांच से डर क्यों रहे हैं। जांच होने दीजिये सब साफ हो जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications