भाजपा आई तो मुलायम को दिखाएंगे बाहर का रास्ता

अमित शाह ने कहा- 'जिन्होंने हमारे समाज का अपमान किया, जिन्होंने हमारे समाज के लोगों को मौत के घाट उतरा दिया, उन लोगों के साथ बैठकर हमारा सम्मान बढ़ सकता है क्या?'
क्यों उठा विवाद- इस बयान में अमित शाह किसके साथ बैठने पर अपमानित महसूस कर रहे हैं, यह बड़ा सवाल है और किस समुदाय के खिलाफ मौत के घाट उतारने की बात अमित शाह कर रहे हैं। इन्हीं बातों को लेकर चुनाव आयोग ने इस बयान को संज्ञान में लिया है। हालांकि आयोग की तरफ से कोई कदम फिलहाल नहीं उठाया गया है।
इसके अलावा अमित शाह ने आम जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश्ा में मुलायम सिंह यादव सिर्फ मुसलमानों का ही पक्ष लेते हैं जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती वोटों की राजनीति के लिए सिर्फ दलितों की ही बात करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वोट बैंक के लिए इस तरह की राजनीति ने ही उत्तर प्रदेश को करीब 10 साल पीछे भेज दिया है। यहां आज भी रोजगार के नाम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है और मंच पर विकास की बात की जाती है।
अमित शाह के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गर्मा गई है। शाह के इस बयान पर कांग्रेस ने कहा है कि वो इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। सपा के सचिव रामगोपाल यादव ने कहा है कि भाजपा को मुजफ्फरनगर से करारी हार का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications