'सभी विपक्षी दल मिल जाएं तो भी आंध्र प्रदेश में YSRC को हरा नहीं पाएंगे'
आंध्र प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। वाईएसआरसी के नेता ने भरोसा जताया है कि अगर सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएं तो भी वह वाईएसआरसी को नहीं हरा पाएंगे।

आंध्र प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जन सेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण ने कहा कि टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू संभावित गठबंधन की राह खोल रहे हैं। इस बीच वाईएसआरसी के महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल भी हाथ मिला लें तब भी हम जीत दर्ज करेंगे। सज्जला ने कहा कि प्रदेश में चुनाव अपने तय समय पर अगले वर्ष होंगे, उन्होंने समय से पहले चुनाव की संभावना को इनकार किया है।
चंद्रबाबू नायडू का पक्ष लेने पर पवन कल्याण पर सज्जन ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पवन कल्याण को चंद्रबाबू नायडू का पक्ष लेने की बजाए उन 11 लोगों की बात करनी चाहिए जिनकी चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में हुई भगदड़ में मौत हो गई थी। अगर पवन कल्याण लोगों को लेकर चिंतित हैं उन्हें इन परिवारों का साथ खड़े होना चाहिए था, जिनकी गुंटूर और कंडुकूर हादसे में मौत हुई थी।
सज्जला ने आरोप लगाया कि पवन कल्याण भाजपा और टीडीपी के बीच गठबंधन की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों का मुख्य लक्ष्य जगन को हराना है। लेकिन ये दोनों दल अपनी विचारधारा अलग होने की वजह से गठबंधन नहीं कर रही हैँ। बता दें कि वाईएसआरसी ने प्रदेश में अपनी सरकार के चार साल पूरे कर लिए हैं। सरकार के सलाहकार सज्जला रेड्डी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटा। पार्टी के इस कार्यक्रम में कई शीर्ष नेता मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications