झारखंड: नक्सलियों ने वन विभाग की बिल्डिंग को IED से उड़ाया, इलाका खाली करने की दी धमकी
नई दिल्ली: सुरक्षाबलों ने इन दिनों नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। जिसमें कई कमांडर मारे गए हैं। जिस वजह से इन दिनों नक्सली बौखलाए हुए हैं। शनिवार देर रात नक्सलियों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूमि जिले में वन विभाग की इमारतों को ब्लास्ट से उड़ा दिया, हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद से इलाके में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिले के बेरकेला वन क्षेत्र में शनिवार रात नक्सलियों का एक दल आया था। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की 12 इमारतों को उड़ा दिया। इसके साथ ही वहां पर धमकी भरे पोस्टर भी लगाए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा है। इस दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट की भी खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक इमारत को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी का इस्तेमाल किया था।
मामले में डीआईजी आरआर सिंह ने कहा कि नक्सलियों ने वन विभाग की इमारतों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही वहां पर पोस्टर चिपकाए हैं। इस दौरान न तो किसी की मौत हुई न ही कोई घायल हुआ। इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सुरक्षाबल बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं। जल्द ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से नक्सलियों का साथ नहीं देने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications