ICSE Topper List 2025: CISCE ने किए 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां देखें ICSE में कौन बना टॉपर
ICSE Topper List 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) आज 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर चुका है। छात्र, माता-पिता और स्कूल काफी समय से इन रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे थे।
रिजल्ट्स आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और डिजीलॉकर (DigiLocker) पर देखे जा सकते हैं। ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 के बीच, जबकि ISC कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक देशभर के सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। लाखों छात्रों ने इसमें भाग लिया था। अब सभी के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।

टॉपर्स की लिस्ट पर खास नजर
जैसे ही रिजल्ट घोषित हुए, सभी की नजर टॉपर्स की लिस्ट पर भी है। हालांकि, 2024 में CISCE ने ISC (12वीं) के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी, लेकिन उस साल कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें: Assam HS Result 2025: असम बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, जानें इस साल कितना रहा पासिंग प्रतिशत
ICSE टॉपर लिस्ट 2024
- श्रेया उपाध्याय - 99.8 प्रतिशत
- अद्वय सरदेसाई - 99.8 प्रतिशत
- यश मनीष भसीन - 99.8 प्रतिशत
- तनय सुशील शाह - 99.8 प्रतिशत।
ISC 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट
- अर्नव निगम ने 99.6% स्कोर किया था।
- रिया अग्रवाल, इप्शिता भट्टाचार्य, मोहम्मद आरयान तारिक, शुभम कुमार अग्रवाल और सरिया खान को 99.75% अंक मिले थे।
- श्रिया द्विवेदी, प्रियम्वदा सिंह, सुदिक्षा सिंह और शगुन गोयल ने 99.25% अंक हासिल किए।
- मानविकी संकाय में अभिनव रघुवंशी ने 99.25% स्कोर किया था।
- आर्या सेठिया अपने स्कूल की टॉपर बनी थीं, उन्हें 98.25% अंक मिले थे।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- results.cisce.org पर जाएं।
- ICSE या ISC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें।
- सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
- अगर मार्कशीट में कोई गलती हो तो तुरंत CISCE से संपर्क करें।
रिजल्ट के बाद क्या करें
छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने होंगे। जो छात्र फेल होंगे, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकेंगे जिसकी जानकारी रिजल्ट के बाद दी जाएगी। जो छात्र पास होंगे, वे आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं या प्रोफेशनल कोर्स की तैयारी में जुट जाएंगे।
ये भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result 2025 Date: जल्द खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार, इस दिन होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी!
-
CBSE Board Results 2026: 13 मई को आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे? डिजिलॉकर और SMS से ऐसे देखें मार्कशीट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications