Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

HPBOSE 12th Result 2025 Date: जल्द खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार, इस दिन होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी!

HPBOSE 12th Result 2025 Date: हजारों छात्रों को जिसका बेसब्री से इंतजार है, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करने वाला है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।

रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड इसकी तारीख और समय की सूचना देगा। इस साल साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स - तीनों स्ट्रीम्स के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

HPBOSE 12th Result 2025 Date

बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी करने के साथ ही छात्रों की मेहनत का सम्मान करता है और इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पिछले वर्षों के आंकड़े देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं और रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका।
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025 10th 12th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड किस दिन करेगा रिजल्ट जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

सभी स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा।

पिछले साल का रिजल्ट ट्रेंड

2024 में, हिमाचल बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किया था। उस साल कुल 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 63,092 छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 73.76% रहा था। टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 41 छात्रों का नाम आया था, जिनमें से 30 लड़कियां थीं।

2023 में, रिजल्ट 20 मई को आया था। तब कुल पास प्रतिशत 79.74% रहा था। 105,369 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 83,418 पास हुए थे। आर्ट्स स्ट्रीम में तर्निजा शर्मा, साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु और कॉमर्स स्ट्रीम में वृंदा ठाकुर ने टॉप किया था।

कैसे चेक करें HPBOSE 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'HPBOSE 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो में लॉगिन डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

4 मार्च से 29 मार्च तक हुई थी परिक्षा

इस साल हिमाचल प्रदेश में 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक चली थीं। सभी पेपर सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किए गए थे। परीक्षा की शुरुआत इकोनॉमिक्स पेपर से हुई थी और समापन डांस (कथक/भरतनाट्यम) पेपर के साथ हुआ था। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: Punjab Board Result 2025 Date: कब आएंगे 10वीं-12वीं के परिणाम? देखें पंजाब बोर्ड रिजल्ट डेट का लेटेस्ट अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+