Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ICSE ISC Results 2024: जारी हुए आईसीएसई आईएससी के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें मार्कशीट

ICSE 10th, 12th Board Exams 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज सोमवार (06 मई) को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिया है। रिजल्ट छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।

इस साल सीआईएससीई 10वीं कक्षा में कुल 99.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं में 98.15 फीसदी छात्र पास हुए है। बोर्ड ने कहा है कि इस रिजल्ट में भी लड़कों से बेहतर लड़कियों का प्रदर्शन है।

ICSE ISC Results 2024

आईसीएसई बोर्ड ने cisce.org पर ICSE Result 2024 Link और ISC Result 2024 Link एक्टिव कर दिया है। रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ आईसीएसई बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट 2024, पास रसेंटेज समेत हर जानकारी cisce.org results पर दी है।

कैसे रहा ICSE 10वीं और ISC 12वीं का पास प्रतिशत?

  • इस साल ICSE यानी 10वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट किया है। लड़कियां 99.65 फीसदी पास हुए हैं, वहीं 99.31 फीसदी लड़के सफल हुए हैं।
  • वहीं ISC 12वीं में 98.92 फीसदी लड़कियां और 97.53 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
  • ICSE यानी 10वीं में 2,42,328 छात्र और ISC कक्षा 12वीं में 98,088 छात्र सफल हुए हैं।
  • 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.47% है। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 98.19% है।

ISC Result 2024: कैसे डाउनलोड करें आईएससी के 10वीं और 12वीं के मार्कशीट?

  • रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का अलग-अलग लिंक दिखेगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और रोलनंबर और कोड समेत मांगी गई डिटेल फिल करें।
  • इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। भविष्य के सेव कर लें या डाउनलोड कर लें।
  • इसके अलावा आप डिजिलॉकर से ऑनलाइन आईएससी रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+