Coronavirus के नमूने एकत्र करने के लिए ICMR ने जारी किया दिशा निर्देश

नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस से लोगों में दहशत है और भयभीत हैं। ऐसे में लोग घरों से निकलनें, हाथ मिलाने, साथ खाना खाने से भी डर रहे हैं। इसी बीच कोरोना वायरस के पीड़ितों के नमूनों की जांच करने को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने एक दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसके बारे में आपको भी जानकारी होना आवश्यक है। आइए विस्तार से जानते हैं कैसे करना चाहिए नमूनों का संग्रह और पैकिंग...

ICMR issues guidelines for the collection of Coronavirus

Recommended Video

      Coronavirus India: कोरोना से Death के बाद अंतिम संस्कार के लिए ये Guidelines जारी | वनइंडिया हिंदी
      • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के दिशा निर्देशों में सरकारी स्वास्थ्य प्राधिकरणों, अस्पतालों, चिकित्सकों, प्रयोगशालाओं को कोरोना वायरस के नमूनों का संग्रह सही तरीके से कैसे किया जाना चाहिए इस बात की जानकारी दी गई है।
      • नमूने लेने वाले को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के लिए हाथ के दस्ताने, एन95 मास्क, फेस शील्ड पहनना अनिवार्य है साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए जैव सुरक्षा सावधानियों का पालन किया जाने का निर्देश भी दिया गया है।
      • नमूने एकत्र करने के लिए जरूरी सामान:

      नमूना शीशियों और वायरस परिवहन माध्यम, टिशू पेपर, रूई, पैराफिन, सीजर, सेलो टेप, एयर टाइट कंटेनर ( जिपलॉक पाउच, क्रायोबॉक्स, 50 एमएल सेंट्रीफ्यूज ट्यूब, प्लास्टिक कंटेनर), जमे हुए जेल पैक, बाहरी कंटेनर (थर्मोकोल बॉक्स, आइस-बॉक्स, हार्ड-बोर्ड बॉक्स)।

      ऐसे करें स्टोर:

      • नमूना लेने के बाद सावधानी से पीपीई (नमूना शीशी) का इस्तेमाल करें।
      • नमूने वाली शीशी को अच्छे से सील पैक करें।
      • सैंपल को दूसरे कंटेनर में रखें और फिर उसे एक प्लास्टिक के पैकेट में सील कर दें।
      • फिर नमूने को एक बंद जार में रखें।
      • इसके बाद उस जार को थर्मोकोल बॉक्स में जमे हुए जेल पैक के साथ रख दें।
      • अब थर्मोकोल बॉक्स को एक हार्ड कार्ड-बोर्ड बॉक्स में पैक कर दें।
      • इसके बाद नमूने के साथ एक रेफरल फॉर्म और अनुरोध पत्र रखें।
      • रेफरल फॉर्म और अनुरोध पत्र को सील पैक में थर्मोकोल बॉक्स के साथ चिपकाएं।
      • अब थर्मोकोल बॉक्स के ढक्कन को सेलों टेप से सील कर दें।

      यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने शवों के अंतिम संस्कार के लिए जारी की गाइडलाइन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+