ICMR का राज्यों को निर्देश, कंटेनमेंट जोन और अस्पतालों में बढ़ाएं कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोविड-19 टेस्टिंक की प्रक्रिया को तेज और सस्ता कर दिया है। शुक्रवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे कंटेनमेंट जोन और अस्पतालों में कोरोना वायरस की टेस्टिंग सुविधा को और तेजी से बढ़ाएं। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,80,532 हो गई है।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में 13,586 नए केस मिले, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 3,80,532 हो गई। वहीं, एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के कारण 336 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस से अभी तक 12,573 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक कोरोना वायरस के 2,04,711 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद देश में एक्टिव केस 1,63,248 हैं।
इस बीच गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना वायरस की टेस्टिंग को बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसी के मद्देनजर आज यानी 19 जून को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने भी देश के सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को तेज करते हुए कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों और अस्पतालों में कोविड-19 टेस्टिंग की रफ्तार में तेजी लाएं।
कोरोना टेस्टिंग के लिए शुरू की गई देश की पहली मोबाइल लैब
बता दें कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अब देश में कोरोना टेस्टिंग के लिए मोबाइल लैब शुरू की गई है। गुरुवार को देश की इस पहली कोरोना टेस्टिंग मोबाइल लैब को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। एक गाड़ी के अंदर ये लैब है, जो मुहल्लों, गलियों में जाकर टेस्ट कर सकेगी। बताया गया है कि इस तरह की यह देश में यह पहली मोबाइल लैब है। लैब में कई आधुनिक सुविधाएं हैं। ये मोबाइल लैब रोजाना आरटी-पीसीआर तकनीक से 25 और ईएलआईएसए तकनीक से 300 कोरोना टेस्ट कर सकती है। इसके अलावा टीबी और एचआईवी से जुड़े परीक्षण भी इस लैब में हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें: केंद्र ने पलटा दिल्ली सरकार का एक और फैसला, होम क्वारंटाइन नहीं होगा कोरोना का एक भी मरीज: सूत्र












Click it and Unblock the Notifications