वैक्सीनेशन अभियान के 1 साल पूरे: ICMR ने कहा- हमने वसुधैव कुटुम्बकम के तर्ज पर काम किया
वैक्सीनेशन अभियान के 1 साल पूरे: ICMR ने कहा- हमने वसुधैव कुटुम्बकम के तर्ज पर काम किया
नई दिल्ली, 16 जनवरी: भारत में आज 16 जनवरी 2022 को कोविड-19 के खिलाफ शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के एक साल पूरे हो गए हैं। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान भारत में 16 जनवरी 2021 को शुरू हुए थे। वैक्सीनेशन अभियान के एक साल पूरे होने पर आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। हमने एक वर्ष में 156 करोड़ से अधिक खुराकें दी हैं और 'वसुधैव कुटुम्बकम' के अपने दर्शन के अनुरूप 100 से अधिक देशों को टीके उपलब्ध कराने में सक्षम हैं।
Recommended Video

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मडाविया ने ट्वीट कर कहा, ''कोरोना वायरस के दौरान देश की एकजुटता और पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप, भारत ने न केवल टीकों का निर्माण किया, बल्कि कम समय में आबादी के बड़े हिस्से का टीकाकरण भी किया।"
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, वैक्सीनेशन को आज एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान हमने जो सफलता हासिल की है उससे देश गौरवान्वित है। एक वर्ष में हमने 156 करोड़ से अधिक को डोज लगाईं। 18 साल से अधिक आयु में 93% लोगों को पहली डोज दी गई है। वहीं 72% लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।
बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है, कोरोना वैक्सीन को आज एक साल पूरे हो गए हैं। अब तक 156.83 करोड़ वैक्सीन डोज लगा दिए गए हैं। गांवों में 99 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगी है। वहीं 76 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगी है। देश में 65 करोड़ लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications