तंबाकू खाकर सार्वजनिक जगहों पर थूकने से बचें, ICMR ने की अपील
नई दिल्ली।कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने लोगों से अपील की है कि वो तंबाकू का सेवन कर सार्वजनिक जगहों पर थूकने से बचें। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आईसीएमआर ने लोगों से अपील की है कि तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बचे, वहीं सार्वजनिक जगहों पर थूकने से परहेज करें।

दरअसल आईसीएमआर ने आशंका जताई है कि कोरोना वायरस से पीड़ित शख्स अगर सार्वजनिक जगहों पर इस तरह से थूकता है तो इससे संक्रमण कई लोगों तक संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। आईसीएमआर ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील है कि वो सार्वजनिक जगहों पर छूकने से बचें। ICMR ने अपील कि है कि तंबाकू के उत्पादों के सेवन से बचना जरूरी है ।
वहीं सार्वजनिक जगहों पर थूकने से भी बचना जरूरी है। एडवाइजरी में तंबाकू उत्पाद जैसे कि पान मसाला,सुपारी, पान, खैनी आदि खाने वाले लोगों को बार-बार थीकना पड़ता है। ऐसे में पब्लिक प्लेस पर थूकने से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी आती है। लोगों को ऐसा करने से बचने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications