कुलभूषण मामले में ICJ 15 मई को करेगा सार्वजनिक सुनवाई
पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान में फांसी की सजा पाए भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत(आईसीजी) 15 मई को सार्वजनिक सुनवाई करेगी। आईसीजे ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी है।

भारत की ओर से कुलभूषण जाधव की फांसी रोकने के लिए आईसीजे में अपील की गई है। जिस पर आईसीजे की ओर से पाकिस्तान से जाधव की फांसी रोकने का अनुरोध भी किया है। भारत ने अपनी अपील में कहा है कि पाकिस्तान राजनयिक संबंधों पर विएना समक्षौते का उल्लंघन कर जाधव को फांसी दे रहा है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई है। भारत ने इस पर रोष प्रकट किया है और जाधव को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की बात कही है। पाकिस्तान के आर्मी कोर्ट ने कुलभूषण जाधव को ये सजा देश विरोधी साजिश रचने और जासूसी के आरोप में सुनाई है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications