ICGS Veera: दरिया के भीतर आग! 9 मछुआरों के लिए देवदूत बनी 'वीरा', 65 मील दूर जाकर बचाई जान
समुद्र के भीतर विशाखापट्टनम तट से करीब 65 समुद्री मील दूर एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें 9 मछुआरे बुरी तरह से झुलस गए। हालाकि भारतीय तट रक्षक बल ने उन्हें समुद्र से बाहर निकालकर सभी की जान बचाने का साहसिक कार्य किया। जिसमें आईसीजीएस वीरा की टीम के प्राथमिक उपचार के बाद भी को विशाखापत्तनम पहुंचाया गया, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
बंगाल की खाड़ी के पूर्वी से 65 समुद्री मील दूर इस हफ्ते शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव दुर्गा भवानी में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आईसीजीएस वीरा की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी देते हुए तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम और काकीनाडा के बीच बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली नाव दुर्गा भवानी पर दोपहर करीब 2:30 बजे सिलेंडर फट गया।
जानकारी के मुताबिक, नौ में से पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। भारतीय तटरक्षक बल के पोत वीरा को समुद्र के बीच में फंसे मछुआरों की मदद के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद पोत घायल मछुआरों को शहर लेकर पहुंचा और अस्पताल में भर्ती करवाया। अधिकारी के अनुसार, आग लगने की घटना विशाखापत्तनम से करीब 65 समुद्री मील दूर हुई।
रेस्क्यू की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आईसीजी टीम ने आग बुझाने के बाद पीड़ितों का प्राथमिक उपाचर के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि जीवित बचे सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए विशाखापट्टनम के अस्पताल में भर्ती कराया।












Click it and Unblock the Notifications