आईबी ने किया अलर्ट, गणतंत्र दिवस पर यूपी को दहला सकते हैं आतंकी!

सेंगर ने बताया कि सभी 75 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थानों, बसअड्डों, रेलवे स्टेशनों में चेंकिग अभियान चलाने और चौकसी बरतने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक, आईबी ने उत्तर प्रदेश सरकार को अलर्ट भेजा है उसमें कहा गया है कि लश्कर-ए-तैयबा और इंडियम मुजाहिदीन (आईएम) के आतंकवादी गणतंत्र दिवस पर हमला कर सकते हैं। आईबी ने राज्य सरकार को हवाई हमले को लेकर भी सतर्क रहने को कहा है।
पुलिस को इंडियन मुजाहिदीन के तहसीन अख्तर उर्फ मोनू और पाकिस्तानी वकास से विशेष रूप से सावधान किया गया है। खबर है कि यूपी में धमाकों की जिम्मेदारी इन दोनों को ही सौंपी गई है। अभी हाल ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पहल पर यूपी पुलिस ने 15 आतंकियों के स्केच जारी किए थे, जिनमें पांच आजमगढ़ जिले के फरार आतंकी हैं। आईबी ने इनपुट दिए हैं कि तहसीन और वकास यूपी को अशांत करने की पूरी तैयारी में हैं।
इन्हें नेपाल के कुछ संगठनों से मदद मिल रही है और यहां छिपे स्लीपिंग माड्यूल्स के जरिए कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं। इस इनपुट के बाद लखनऊ, कानपुर, आगरा, इलाहाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, फैजाबाद, वाराणसी, अलीगढ़, बुलंदशहर, बरेली, मुरादाबाद, मऊ, भदोही, आजमगढ़, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, खीरी, पीलीभीत, गोंडा रायबरेली और बाराबंकी आदि जिलों को संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस को आशंका है कि आतंकी वारदात के लिए इन जिलों को पनाह के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications