दूसरी बार शादी करने जा रही हैं IAS टीना डाबी, सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की तस्वीर

जयपुर, 29 मार्च। यूपीएससी टॉपर टीना डाबी एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वह फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके इस पोस्ट के बाद से लगातार टीना डाबी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है आपकी दी हुई मुस्कान मेरे चेहरे पर है। दिलचस्प बात है कि टीना राजस्थान कैडर के ही एक आईएएस अधिकारी से शादी करने जा रही हैं।

Recommended Video

    IAS Tina Dabi करने जा रहीं हैं दूसरी बार शादी, जानें कौन हैं हमसफर? | वनइंडिया हिंदी
    सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    टीना डाबी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि वह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही है। उन्होंने प्रदीप से सगाई की तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ना सिर्फ टीना बल्कि प्रदीप ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की जानकारी लोगों को दी है। तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। टीना ने जहां लाल रंग की साड़ी पहन रखी है तो प्रदीप ने लाल रंग का कुर्ता पहन रखा हैा।

    2015 में किया था टॉप

    2015 में किया था टॉप

    गौर करने वाली बात है कि टीना डॉबी ने 2016 में सिविल सेवा की परीक्षा में टॉप किया था। अहम बात है कि टीना डाबी दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने आईएएस अधिकारी अतहर खान से 2018 में शादी की थी। हालांकि दोनों ने 2020 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। जिस वक्त दोनों की शादी हुई उस वक्त अतहर राजस्थान में ही तैनात थे लेकिन रिटायर होने के बाद वह जम्मू कश्मीर वापस चले गए।

    पहली शादी अतहर खान से

    पहली शादी अतहर खान से

    बता दें कि टीना डाबी और अतहर खान जब लबासना में ट्रेनिंग कर रहे थे तो इस दौरान दोनों के बीच रिश्ते काफी चर्चा में थे। दोनों के बीच रिश्तों की बात मीडिया में भी सामने आई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी की, लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। गौरतलब है कि टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, वह अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेरणात्मक पोस्ट डाला करती हैं।

    टीना की ने सभी पोस्ट की लाइक

    टीना की ने सभी पोस्ट की लाइक

    वहीं डॉक्टर प्रदीप गवांडे की बात करें तो वह 2013 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह फिलहाल ऑर्कियोलॉजी एंड म्युजियम के डायरेक्टर हैं। दिलचस्प बात यह है कि फरवरी माह के बाद से प्रदीप की सभी इंस्टाग्राम पोस्ट पर टीना डाबी का लाइक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+