IAS टीना डाबी ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट, दूसरी शादी से पहले बनाई सोशल मीडिया से दूरी
IAS टीना डाबी ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट, दूसरी शादी से पहले बनाई सोशल मीडिया से दूरी
नई दिल्ली, 09 अप्रैल: आईएएस टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर इन दिनों मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं में बनी हुई है। इतना ही नहीं, टीना डाबी और उनके होने वाले आईएएस पति डॉ. प्रदीप गवांडे को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा हैं। इस वजह से दोनों अधिकारी गूगल ट्रेंड्स पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच, टीना डाबी ने अपनी दूसरी शादी से पहले सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

टीना डाबी ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट
आईएएस टीना डाबी ने अब इंस्टाग्राम से दूरी बना ली है। उन्होंने शनिवार (09 अप्रैल) को अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। दरअसल, टीना डाबी ने अपनी दूसरी शादी की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी थी। साथ ही, अपने मंगेतर आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ सगाई की कुछ तस्वीरें भी साझा की थी।

सोशल मीडिया अकाउंट पर थी लोगों की नजरें
अपने इस ऐलान के बाद से ही आईएएस टीना डाबी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई थी। तो वहीं, टीना डाली के इस ऐलान के बाद यूजर्स टीना डाबी, आईएएस प्रदीप गवांडे और उनके परिवार के सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नजर बनाए हुए थे।

दूसरी शादी के ऐलान के बाद दोनों किया ट्रोलर्स ने ट्रोल
आईएएस टीना डाबी ने आईएएस डॉ. प्रदीम गवांडे से दूसरी शादी का खुलासा करने के साथ अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया था। शादी के ऐलान के बाद उन्हें जहां कई लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं बहुत से ऐसे यूजर्स भी है, जो लगातार उन्हें और मंगेतर प्रदीप गवांडे को ट्रोल कर रहे हैं।

ट्रोलर्स से बचने के लिए प्रदीप ने कमेंट सेक्शन किया था ऑफ
ट्रोलर्स से बचने के लिए प्रदीप गवांडे ने भी अपना इंस्टाग्राम से कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया था, ताकि उनकी पिक्स पर कोई कमेंट नहीं कर सके। हालांकि, ट्रोर्ल्स की ओर से लगातार निशाना साधे जाने के बाद आईएएस टीना डाबी ने हाल ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यूजर्स के कमेंट का जवाब दिया था।

टीना डाबी ने टोर्ल्स को दिया ये जवाब
उन्होंने लिखा, 'हाय, ऑल... उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। शुभेच्छाओं के लिए मैं तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया करना चाहती हूं। अब हम एक खुशहाल भविष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। साथ ही ट्रोलर्स के बिना तर्क और इम्मेच्योर वाले कमेंट्स का भी मनोरंजन कर रहे हैं। ये हंसी की बात है कि किस तरह से वह अपने बीमार विचार को हमारे बीच ला रहे हैं।

होटल इन जयपुर में होगा टीना डाबी व प्रदीप गवांडे का रिसेप्शन
आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे कब और कहां शादी करेंगे? इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, मगर दोनों का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कार्ड के अनुसार, वेडिंग रिसेप्शन 22 अप्रैल 2022 को जयपुर की होटल इन में शाम साढ़े सात बजे होगा।












Click it and Unblock the Notifications