UPSC दिव्‍यांग कोटे से चर्चा में आईं IAS स्मिता सभरवाल का अनूठा रिकॉर्ड, IPS पति व सक्‍सेस स्‍टोरी

IAS Smita Sabharwal Biography in Hindi: अखिल भारतीय सेवाओं में महाराष्‍ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के दिव्‍यांग कोटे को लेकर जारी विवाद के बीच IAS स्मिता सभरवाल ने नई बहस छेड़ दी कि IAS-IPS जैसी सर्विस में आखिर दिव्‍यांग कोटे की जरूरत ही क्‍या?

दिव्‍यांग कोटे पर क्‍या बोलीं स्मिता सभरवाल?

IAS स्मिता सभरवाल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर पोस्‍ट में लिखा-'दिव्यांगों के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए।🫡 क्या कोई एयरलाइन विकलांग पायलट को काम पर रखती है? या आप विकलांग सर्जन पर भरोसा करेंगे। IAS/IPS/IFoS की प्रकृति फील्ड-वर्क, लंबे समय तक काम करने वाले घंटे, लोगों की शिकायतों को सीधे सुनना है-जिसके लिए शारीरिक फिटनेस की आवश्यकता होती है। इस प्रीमियर सेवा को पहले स्थान पर इस कोटे की आवश्यकता क्यों है?

IAS Smita Sabharwal on UPSC Disability

स्मिता सभरवाल कौन हैं?

स्मिता सभरवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे खूबसूरत आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। तेलंगाना कैडर में साल 2001 बैच की सीनियर आईएएस अधिकारी स्मिता सभरवाल वर्तमान में तेलंगाना वित्त आयोग की सदस्य-सचिव पद पर कार्यरत हैं।

स्मिता सभरवाल की सक्‍सेस स्‍टोरी

कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद ही स्मिता सभरवाल ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। पहले प्रयास में प्री भी पास नहीं कर पाई थी और फिर दूसरे प्रसास में यूपीएससी सीएसई 2000 में AIR-4 हासिल करके आंध्र प्रदेश कैडर (तेलंगाना) में आईएएस बनीं।

IAS Smita Sabharwal on Divyang News

स्मिता सभरवाल का अनूठा रिकॉर्ड

यूपीएससी के दिव्‍यांग कोटे पर सवाल उठाकर चर्चा में आने वालीं आईएएस स्मिता सभरवाल का अनूठा रिकॉर्ड तेलंगाना गठन के साथ ही बना। दरअसल, तेलंगाना मुख्‍यमंत्री कार्यालय में पोस्टिंग पाने वालीं स्मिता सभरवाल सबसे यंग व पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं। इनका यह रिकॉर्ड शायद ही कभी टूटे।

स्मिता सभरवाल शादी व पति

आईएएस स्मिता सभरवाल के पति का नाम आईपीएस अकुन सभरवाल पंजाब के पटियाला से हैं। अकुन व स्मिता समान बैच व समान कैडर के अफसर हैं।

UPSC पास करने के बाद IPS अकुन व IAS स्मिता ने एक साथ LBSNAA में शुरुआती ट्रेनिंग की थी। दोनों में दोस्‍ती भी थी, मगर इनके बीच प्‍यार जैसा कुछ नहीं था। इनकी लव मैरिज नहीं बल्कि अरैंज मैरिज है।

कहते हैं कि दोनों के पिता डिफेंस सेवा थे। एक-दूसरे को अच्‍छी जानते थे। दोनों आपसी बातचीत से अकुन व स्मिता का रिश्‍ता तय किया था।

पिता कर्नल पीके दास डिफेंस में होने के कारण हैदराबाद में पोस्‍टेड रहे। वर्तमान में रिटायरमेंट के बाद वहीं पर रह रहे हैं।

स्मिता सभरवाल का जीवन परिचय व परिवार

उपनाम-पीपुल्स ऑफिसर
जन्‍म-19 जून 1977
माता-पूरबी दास
पिता-कर्नल पीके दास
होम टाउन-दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
शिक्षा- हैदराबाद के मर्रेदपल्ली में सेंट ऐन्स से हाई स्कूल, सेंट फ्रांसिस डिग्री कॉलेज फॉर विमेन में बी.कॉम की डिग्री
रैंक-AIR-4 यूपीएससी सीएसई 2000
वर्तमान पद-तेलंगाना वित्त आयोग की सदस्य-सचिव
कलेक्‍टर-करीमनगर, मेडक
उपलब्धि-23 की उम्र में आईएएस
बच्‍चों का नाम-बेटा नानक सभरवाल व बेटी का भुविस सभरवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+