वरिष्ठ आईएएस राजीव कुमार गये जेल तो सरकार ने किया सस्पेंड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस राजीव कुमार को जोकि जेल में बंद हैं सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर नोएडा में प्लॉट आवंटन में घोटाले का आरोप है। यूपी में जेल जाने की वजह से सस्पेंड होने वाले वह दूसरे आईएएस अधिकारी हैं।
Interview-यूपी-बिहार के हर घर में पलता है आईएएस बनने का सपना

इससे पहले एनएचएम घोटाले में प्रदीप शुक्ला को जेल जाने के बाद सस्पेंड होना पड़ा था। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बैठक करके राजीव कुमार को सस्पेंड किये जाने का ऐलान किया। यही नहीं राजीव की विभागीय जांच होगी जिसके लिए कमेटी बनायी गयी है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद राजीव कुमार को आईएएस सेवा से बर्खास्त करने के लिए केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग को पत्र लिखा जाएगा। गौरतलब है कि राजीव कुमार का 1995 में नोएडा में प्लॉट आवंटन घोटाले में आया था।
इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द किया गया था। जांच में आईएएस नीरा यादव और राजीव कुमार को तीन साल की सजा सुनायी गयी थी। जिसके बाद आईएएस राजीव कुमार ने हाईकोर्ट से स्टे लिया था। हालांकि मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications