Rahul Navin: कौन हैं IAS राहुल नवीन? जो बने ED के नए डायरेक्टर, जानें सबकुछ
ED New Director Rahul Navin: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष निदेशक राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया है। राहुल नवीन 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय में नए प्रवर्तन निदेशक के रूप में राहुल नवीन की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और दो साल की अवधि तक अथवा अगले आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगी।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राहुल नवीन, आईआरएस (आईटी: 93074), विशेष निदेशक, ईडी की प्रवर्तन निदेशालय में प्रवर्तन निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो।
2023 में नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। उन्होंने 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी संजय कुमार मिश्रा से ईडी के कार्यवाहक निदेशक का पदभार संभाला।












Click it and Unblock the Notifications