'...कोई अवॉर्ड है तो इस वीडियो को दिया जाना चाहिए!', जानिए क्यों यूजर्स को भा रहा ये कंगारू का Video

सोशल मीडिया पर एक मादा कंगारू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंगारू अपने बच्चे को इंसानों की तरह गले लगाकर प्यार करती नजर आ रही है।

Mother kangaroo Video Viral

Mother kangaroo Video Viral: इस दुनिया में जो सबसे प्यारा और निस्वार्थ रिश्ता है वो मां का है। मां चाहे इंसान हो या फिर जानवर अपने बच्चे को अपनी जान से ज्यादा प्यार करती हैं। अब ऐसे ही मां और बच्चे के अटूट प्रेम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंगारू की ममता देख यूजर्स भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक कंगारू अपने बच्चे को इंसानों की तरह गले लगाकर प्यार करतीं दिखाई दे रही है!

आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने किया पोस्ट

आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने किया पोस्ट

दरअसल, कंगारू और बच्चे को वीडियो भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सुप्रिया साहू ने पोस्ट किया है। सुप्रिया साहू वर्ष 1991 बैच की तमिलनाडु कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने इस वीडियो को 30 दिसंबर को पोस्ट किया था, जो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो को अब तक 64 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इस वजह से खास है वीडियो

इस वजह से खास है वीडियो

वायरल वीडियो के कैप्शन में उन्होंने 'बेहद कीमती' लिखते हुए दिल का इमोजी मोस्ट किया है। इसी के साथ हैशटैग में #motherslove #wildlife भी लिखा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे इंसान की तरह जानवर भी अपने बच्चों को गले लगाते हैं। जो एक मां और बच्चे का प्रेम दर्शा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कंगारू कैसे अपने बच्चे को गले से चिपका रही है और उसे दुलार करती नजर आ रही है। बच्चा भी अपनी मां को छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिख रहा।

'...कोई अवॉर्ड है तो इस वीडियो को दिया जाना चाहिए!'

'...कोई अवॉर्ड है तो इस वीडियो को दिया जाना चाहिए!'

मादा कंगारू का ये वीडियो इसलिए बेहद खास है, क्योंकि वो भी इंसानों जज्बातों की तरह अपने बच्चे को गले लगा रही है। वीडियो मां और बच्चे द्वारा साझा किए गए प्यार और बंधन को स्पष्ट रूप से दर्शाया रहा है। मार्मिक वीडियो को वॉटरमार्क के अनुसार शेली पियर्सन नाम के फोटोग्राफर ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। इस बेहद अनमोल नजारे को देखकर यूजर्स भी काफी प्रभावित हुए हैं। एक यूजर ने लिखा मैडम, बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद..।एक अन्य शख्स ने कहा, "अगर मां के प्यार का कोई अवॉर्ड है तो इस वीडियो को दिया जाना चाहिए!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+