युवक ने राह चलती महिला को रोका तो वो निकलीं IAS परी बिश्नोई, फिर जो हुआ देखें उसका VIRAL VIDEO
IAS officer Pari Bishnoi: आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई व पूर्व MLA भव्य बिश्नोई माता-पिता बन गए हैं। परी बिश्नोई ने 25 फरवरी 2025 को अपनी पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया है। परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई ने 23 दिसंबर 2025 को उदयपुर राजस्थान में शादी की थी।
राह चलते लोगों को रोककर वीडियो बनाने वाले वीडियो ब्लॉगरों की कोई कमी नहीं। एक वीडियो ब्लॉगर उस वक्त सकते में आ गया जब उसने राह चलती महिला को पीछे से आवाज लगाकर रोका और उसका वीडियो बनाने लगा। बाद में पता चला कि वो भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी व पूर्व सीएम के पोते की बहू आईएएस परी बिश्नोई हैं।
यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi बनीं मां, आईएएस परी बिश्नोई के घर गूंजीं किलकारियां, जानें कौन हैं पति Bhavya Bishnoi?

परी बिश्नोई का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में परी बिश्नोई के साथ उनकी छोटी बहन पलक बिश्नोई भी नजर आ रही हैं। दोनों बहनों ने वीडियो ब्लॉगरों को अपने परिवार व पेशे के बारे के कई बातें बताईं। यूं अचानक आईएएस का इंटरव्यू मिल जाने पर वीडियो ब्लॉगरों का उत्साह भी देखते बन रहा।
यह भी पढ़ें-Bhavya Bishnoi: हरियाणा में हारे भव्य बिश्नोई, पत्नी IAS परी बिश्नोई ने लिखा 'दिल को छू लेना वाला मैसेज'

यह भी पढ़ें- गांव पहुंच मिट्टी पर क्यों बैठीं IAS परी बिशनोई, MLA पति भव्य बिश्नोई के हरियाणा में कब होगा ट्रांसफर?
IAS परी बिश्नोई का यह वायरल वीडियो दिल्ली की सड़कों का बताया जा रहा है। रात के समय सफेद शूट में परी बिश्नोई अपनी बहन पलक के साथ पैदल जा रही थीं। तभी उन्हें वीडियो ब्लॉगर ने पीछे से आवाज लगाकर रोका। बोला-एक्सयूज मी व्हाट्स योर नेम? दोनों बहनों ने जवाब दिया-परी बिश्नोई और पलक। दूसरा सवाल था-आर यू फ्रॉम? जवाब-राजस्थान...।
यह भी पढ़ें- Pari Bishnoi: 'साधु' सा जीवन व मूंडवा कस्बे ने बना दिया IAS, जानें परी बिश्नोई के अनसुने किस्से
वीडियो ब्लॉगर ने तीसरा सवाल पूछा उससे पहले तक उसे अंदाजा भी नहीं था कि वह आईएएस ऑफिसर से बात कर रहा है। उसने पूछा-आप कौनसे पेशे में हैं? परी बोलीं-आईएएस ऑफिसर। पलक का जवाब था-'दिल्ली में क्रिमिनल लॉयर हूं। दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस करती हूं।'
परी बिश्नोई नॉर्थ ईस्ट कैडर में 2020 की आईएएस अधिकारी
आगे बातचीत में आईएएस परी बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में एमए किया और 2020 बैच की आईएएस अधिकारी हूं। अभी मैं नॉर्थ ईस्ट कैडर में सिक्किम में एडीएम पद पर कार्यरत हूं। वीडियो ब्लॉगर ने परी बिश्नोई से उनकी ऑल इंडिया रैंक पूछी तो AIR-30 सुनकर तो उसके मुंह से Ohh MY God निकला। इस पर परी बिश्नोई की भी हंसी फूट पड़ी।
बिश्नोई समाज की पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं परी
वीडियो ब्लॉगर से बातचीत में परी बिश्नोई ने बताया कि वे बिश्नोई समाज से आईएएस अधिकारी पहली महिला हैं। उनकी मां राजस्था पुलिस में हैं। उनको लोगों के लिए काम करते देखती बड़ी हुई हूं। वे कई पुलिस थानों में पहली महिला एसएचओ के रूप में तैनात हुईं। उन्हीं से प्रेरणा मिली कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में आकर लोगों के लिए कुछ किया जाए।
यहां देखें वीडियो
यह भी पढ़ें- Success Story: घर पर भैंस का दूध निकाला, सरकारी स्कूल से पढ़ाई की, अब DIG बन गईं लेडी सिंघम IPS सरोज कुमारी
IAS परी बिश्नोई की शादी दिसंबर 2023 में भव्य बिश्नोई से हुई
आईएएस परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में परी बिश्नोई ने अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक हासिल की थी। परी बिश्पोई और भव्य बिश्नोई ने दिसंबर 2023 में शादी की थी।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की आदमपुर सीट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के मौजूदा विधायक भव्य बिश्नोई को हार का सामना करना पड़ा। भव्य बिश्नोई को कुल 64103 और कांग्रेस के पूर्व रिटायर्ड आईएएस चंद्र प्रकाश को 65371 वोट मिले। भव्य बिश्नोई 1268 वोटों से चुनाव हार गए।
यह भी पढ़ें- Adampur Chunav 2024: IAS परी बिश्नोई के पति भव्य बिश्नोई हारे या जीते? आदमपुर सीट पर चौंकाने वाला रिजल्ट
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications