Bhavya Bishnoi: हरियाणा में हारे भव्य बिश्नोई, पत्नी IAS परी बिश्नोई ने लिखा 'दिल को छू लेना वाला मैसेज'
IAS Pari Bishnoi Bhavya Bishnoi News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कई ऐसी भी सीटें हैं, जहां जीत दर्ज करने वाले की बजाय हारने वाले प्रत्याशी के चर्चे ज्यादा हैं। उन्हीं में से एक सीट है आदमपुर। हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट पर बीजेपी के भव्य बिश्नोई को हार का सामना करना पड़ा है। भव्य बिश्नोई की हार के बाद उनकी पत्नी आईएएस परी बिश्नोई भी उनको हिम्मत बंधाते नजर आई है।

1268 वोटों से चुनाव हारे भव्य बिश्नोई
आदमपुर सीट हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ है। यहां पर भजनलाल परिवार को साल 2024 के चुनाव में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। भव्य बिश्नोई को कुल 64103 और कांग्रेस के पूर्व रिटायर्ड आईएएस चंद्र प्रकाश को 65371 वोट मिले। भव्य बिश्नोई 1268 वोटों से चुनाव हार गए।

भावुक हुआ पूरा बिश्नोई परिवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना के अगले दिन 9 अक्टूबर की सुबह बिश्नोई परिवार आदमपुर अनाज मंडी स्थित अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचा। इस मौके पर आदमपुर के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, उनके पिता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विधायक मां रेणुका बिश्नोई व पत्नी IAS परी बिश्नोई भावुक नजर आए।
कुर्सी पकड़कर बैठ गए कुलदीप बिश्नोई
बेटे भव्य बिश्नोई की हार के बाद जब पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने बोलना शुरू किया तो उनका गला रुंध गया और आंखें भर आईं। वे कुर्सी पकड़कर बैठ गए। कुलदीप बिश्नोई को इस कदर भावुक देखकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका हौसला बढ़ाया। बाद में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि साथियों हमें मायुस नहीं होना चाहिए। फिर से आगे बढ़ेंगे और चौधरी भजनलाल के सपनों को साकार करेंगे।
आईएएस परी बिश्नोई की पोस्ट वायरल
आदमपुर सीट चुनाव 2024 के नतीजे आने और पति भव्य बिश्नोई की हार के बाद आईएएस परी बिश्नोई इंस्टाग्राम पर पति के साथ की दो तस्वीरें शेयर कीं। फोटो के कैप्शन में परी बिश्नोई ने लिखा - Stronger than the storm! ♥️🙏 परी बिश्नोई ने पति भव्य बिश्नोई को तूफ़ान से भी ज़्यादा ताकतवर बताकर उनका हौसला बढ़ाया।

राजस्थान से हैं IAS परी बिश्नोई
बता दें कि आईएएस परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में परी बिश्नोई ने अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक हासिल की थी। परी बिश्पोई और भव्य बिश्नोई ने दिसंबर 2023 में शादी की थी।













Click it and Unblock the Notifications