Pari Bishnoi: 'साधु' सा जीवन व मूंडवा कस्बे ने बना दिया IAS, जानें परी बिश्नोई के अनसुने किस्से
IAS Pari Bishnoi UPSC Journey: राजस्थान की बेटी। हरियाणा की बहू और भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे खूबसूरत आईएएस अफसर। नाम है परी बिश्नोई। (वीडियो नीचे)
आईएएस परी बिश्नोई फिर सुर्खियों में है। 22 दिसंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में हिसार के आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई से शादी की। हाल ही शादी का एल्बम भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi ने शेयर किया शादी का एल्बम, MLA पति Bhavya Bishnoi संग जमकर नाचती दिखीं
अब आईएएस परी बिश्नोई के बारे में वो बात भी सुर्खियों में है, जिसके मीडिया की कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनकी मां ने एक इंटरव्यू में कहा था कि परी बिश्नोई यूपीएससी की तैयारी के दौरान साधु जैसा संयमित जीवन जीने लगी थी।

परी बिश्नोई की मां सुशीला देवी जीआरपी में कांस्टेबल हैं। अजमेर में पोस्टेड हैं। बेटी ने साल 2019 में 30वीं रैंक लाकर यूपीएससी पास की तब मां ने मीडिया से बात करते हुए बेटी की रणनीति शेयर की थी।

यह भी पढ़ें- IAS Love Story: सीनियर आईएएस को दिल दे बैठीं Kanchan Singla, आकाश बंसल से शादी के लिए बदला कैडर
मां ने कहा था कि बेटी परी बिश्नोई ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के दौरान मोबाइल से दूरी बना ली थी। खुद को कमरे में बंद करके सिर्फ पढ़ाई ही पढ़ाई करती थी।
अच्छी आदतें जीवन बदलती हैं-परी
खुद परी बिश्नोई भी कई बार अपनी यूपीएससी जर्नी शेयर कर चुकी हैं। परी बिश्नोई कहती हैं कि अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सुबह जल्दी उठने, रोजाना अखबार पढ़ने व माता-पिता का आदर करने जैसी आदतें बनानी चाहिए।
परी बिश्नोई की अंग्रेजी थी कमजोर
परी बिश्नोई कहती हैं कि पहले मेरी अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं थी। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी थी। इससे मैं घबराई नहीं। जिस स्कूल में पढ़ी वहां सब अंग्रेजी बोलते थे। मुझे आती नहीं थी। हिंदी में बात करने पर फाइन लगता था। इसलिए मैं चुप ही रहती थी।

यह भी पढ़ें- IAS Transfer Rajasthan: पत्नी के बाद जसमीत सिंह भी बने कलेक्टर, टीना-अतहर जैसी है इनकी लव स्टोरी
परी बिश्नोई की अंग्रेजी की रणनीति
फिर मैंने अंग्रेजी पर काफी मेहनत की। एक साल तक लगातार अंग्रेजी के न्यूज पेपर पढ़े। ग्रामर की क्लासेस लगाई। नतीजा यह रहा कि मेरी कमजोरी अंग्रेजी को ही मैंने ताकत बना लिया था। साल 2017 में तो ऐसा हुआ था कि परी बिश्नोई ने बैंक पीओ, आईबीपीएस समेत कई एग्जाम दिए। फेल हुईं, मगर हार नहीं मानी।
परी बिश्नोई का जन्म
26 फरवरी 1996 को जन्मी परी बिश्नोई के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वे अभी सिकिक्म के गंगटोक में एसडीएम के पद पर तैना हैं। जबकि कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हरियाणा के पूर्व सीएम के पोते भव्य बिश्नोई से शादी के बाद परी बिश्नोई कैडर बदलकर हरियाणा आ गई।

मूंडवा कस्बे का क्या योगदान?
परी बिश्नोई कहती हैं कि उनका परिवार अजमेर-नागौर के पास छोटे से कस्बे मूंडवा में रहता था। दिल्ली यूपीएससी की तैयारी करने गई। दो बार फेल हुई। फिर लगा कि बड़े शहर की बजाय छोटे कस्बे में रहकर यूपीएससी की तैयारी ज्यादा अच्छे से की जा सकती है।
यही सोचकर परी बिश्नोई मूंडवा चली आईं। यहीं पर माता-पिता के साथ रहकर यूपीएससी की तैयारी की। तीसरे प्रयास में साल 2019 में आईएएस बनीं। परी बिश्नोई एक इंटरव्यू में कहती हैं कि 'मैं दिल्ली से मूंडवा नहीं आती तो शायद आईएएस नहीं बन पाती'
'जब लोग कहते थे बेचारी दो छोरियां ही हैं'
IAS परी बिश्नोई कहती हैं कि उनके एक छोटी बहन है। कोई भाई नहीं है। यूपीएससी में चयन होने से पहले तक हर किसी समारोह में मेरी परिजनों को कोई ना कोई आकर सांत्वना जता देता था। बोलते 'लाई दो ही छोरियां हैं। कै छोरियां ने लिया लिया फिरो। कभी इनको दिल्ली लेकर जाओ। कभी कहीं और' यूपीएससी में चयन होने के बाद लोगों की धारणा बदल गई।












Click it and Unblock the Notifications