Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Adampur Chunav 2024: IAS परी बिश्‍नोई के पति भव्‍य बिश्‍नोई हारे या जीते? आदमपुर सीट पर चौंकाने वाला रिजल्‍ट

Bhavya Bishnoi Adampur Vidhan Sabha Chunav 2024 Result: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी आईएएस परी बिश्‍नोई (IAS Pari Bishnoi) के पति BJP के भव्‍य बिश्‍नोई आदमपुर सीट से चुनाव हार गए हैं। 8 अक्‍टूबर को हुई मतगणना के आखिरी राउंड में भव्‍य बिश्‍नोई 1268 को हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व सीएम के पोते हैं भव्‍य बिश्‍नोई

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हिसार जिले की आदमपुर सीट हाई प्रोफाइल सीटों में से एक हैं। यहां पर भव्‍य बिश्‍नोई उम्‍ममीदवार पूर्व सीएम भजनलाल के पोते, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्‍नोई के बेटे हैं।

Adampur Chunav 2024 Result

भजनलाल परिवार की गढ़ आदमपुर सीट से इस बार भाजपा-कांग्रेस दोनों उम्‍मीदवारों का संबंध भारतीय प्रशासनिक सेवा से है। भव्‍य बिश्‍नोई की पत्‍नी परी बिश्‍नोई आईएएस अधिकारी हैं जबकि कांग्रेस उम्‍मीदवार चंद्र प्रकाश खुद आईएएस रह चुके हैं।

Adampur Chunav 2024 Result

आदमपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (AdampurVidhan Sabha Chunav 2024 Result)

आदमपुर सीट की मतगणना में बीजेपी के भव्‍य बिश्‍नोई को 64103, कांग्रेस के चंद्रप्रकाश को 65371 , आम आदमी पार्टी के भूपेंद्र बेनीवाल को 1814, इनेलो के राजदीप चौधरी को 1869, जेजेपी के केजी प्रजापति को 1297 वोट मिले हैं। हार-जीत का अंतर 1268 वोट रहा। भव्‍य बिश्‍नोई यहां से भाजपा के विधायक थे।

आदमपुर सीट पर उम्‍मीदवार

आदमपुर सीट पर भाजपा के भव्‍य बिश्‍नोई (BJP Bhavya Bishnoi), कांग्रेस के चंद्र प्रकाश (INC Chander Parkash), जेजेपी के किशन गंगवा (JJP Krishna Gangwa), इनेलो के रणदीप (INLD Randeep) आम आदमी पार्टी के भूपेंद्र बेनीवाल (AAP Bhupendra Beniwal) के बीच मुकाबला है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम (Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Result)

हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48, कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 व निर्दलीय ने तीन सीटें जीती हैं। जननायक जनता पार्टी आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। एक भी सीट नहीं जीत सकी।

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। हरियाणा भाजपा को बहुमत के आंकड़े से 2 सीटें ज्‍यादा मिली हैं। हरियाणा में 5 अक्‍टूबर को मतदान हुआ, जिसमें 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। 8 अक्‍टूबरों को मतों की गिनती की गई।

भव्‍य बिश्‍नोई, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-31 साल
शिक्षा-पीजी
करियर-पूर्व सीएम भजनलाल के पोते हैं। साल 2019 में उपचुनाव जीतकर आदमपुर विधायक बने थे।

चंद्र प्रकाश, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-67 साल
शिक्षा-स्‍नातक
करियर-रिटायर्ड आईएएस हैं। काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हैं।

सीट का गणित: साल 1968 से आदमपुर सीट पर पूर्व सीएम भजनलाल के परिवार का दबदबा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+