प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने वाले IAS ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अंधेरे में अपनी लड़ाई लड़ रहा हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच को लेकर कार्रवाई का सामना करने वाले आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। एनडीटीवी से बातचीत में मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि वो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे और न्याय के लिए अदालत जाएंगे।' यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि मैं अंधेरे में अपनी लड़ाई लड़ रहा हूं। आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को हाल ही में सस्पेंड कर दिया गया था, हालांकि गुरुवार को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (CAT) ने उनके निलंबन पर रोक लगा दी। दूसरी ओर चुनाव आयोग ने मोहम्मद मोहसिन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

आईएएस अधिकारी बोले- मैं अपनी ड्यूटी कर रहा था

आईएएस अधिकारी बोले- मैं अपनी ड्यूटी कर रहा था

एनडीटीवी से बातचीत में आईएएस अधिकारी मोहम्‍मद मोहसिन ने बताया, "मैं अपनी ड्यूटी कर रहा था। मुझे एक भी रिपोर्ट नहीं मिली है। मैं खुद के लिए अंधेरे में अपनी लड़ाई लड़ रहा हूं।" उन्‍होंने कहा, "मैंने चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्‍लंघन नहीं किया बल्कि नियम के अनुसार कार्रवाई की। मुझे बिना वजह सजा दी गई और आयोग ने हड़बड़ी में मुझे निलंबित कर दिया। मुझे कोई रिपोर्ट नहीं मिली।"

आईएएस मोहम्मद मोहसिन के निलंबन पर रोक

1996 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ओडिशा के संबलपुर में जनरल ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार (16 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने की कोशिश की थी, हालांकि उन्हें ऐसा नहीं करने दिया गया था। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, "कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को 16 अप्रैल को "एसपीजी सुरक्षा से संबंधित आयोग के निर्देशों के विपरीत कार्रवाई के लिए निलंबित कर दिया गया।" हालांकि गुरुवार को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (CAT) ने उनके निलंबन पर रोक लगा दी। भले ही निलंबन पर रोक लगा दी गई हो बावजूद इसके चुनाव आयोग ने 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मोहसिन को पद से हटाकर अगले आदेश तक कोई चुनाव ड्यूटी देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा कर्नाटक सरकार से अधिकारी के खिलाप अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश भी की है। इस मामले की अगली सुनवाई अब जून को होगी।

कौन हैं पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने वाले IAS मोहम्मद मोहसिन

कौन हैं पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने वाले IAS मोहम्मद मोहसिन

1969 में जन्मे आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन वर्तमान में कर्नाटक के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में सचिव हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मोहम्मद मोहसिन को 4 अप्रैल से 23 मई तक संबलपुर लोकसभा की चार विधानसभा क्षेत्रों (कुचिंडा, रेंगाली, संबलपुर और रायराखोल) के लिए जनरल ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया। आदेश के मुताबिक, मोहम्मद मोहसिन को "चुनाव आयोग की देखरेख और नियंत्रण में" काम करना था।

पटना के रहने वाले हैं मोहम्मद मोहसिन

पटना के रहने वाले हैं मोहम्मद मोहसिन

जानकारी के मुताबिक, 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन पटना के रहने वाले हैं। वो कर्नाटक कैडर से आईएएस अधिकारी चुने गए। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से एम.कॉम की पढ़ाई की है। इसके बाद साल 1994 में वो यूपीएससी सिविल सर्विसेज की पढ़ाई के दिल्ली आ गए थे। मोहम्मद मोहसिन 1996 बैच में आईएएस अधिकारी बनने में सफल हुए। उन्होंने कर्नाटक सरकार के शिक्षा विभाग समेत कई दूसरे विभागों में प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+