IAS Krishna Teja के काम से खुश होकर बूढ़ी महिला ने दिया आर्शीवाद, डीएम ने सिर झुकाकर बोली ये बात
IAS Krishna Teja के काम से खुश होकर बूढ़ी महिला ने दिया आर्शीवाद, डीएम ने सिर झुकाकर बोली ये बात
Elderly woman bless IAS photo:हर सफल शख्स का सिर हमेशा आपने गर्व से ऊंचा देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक आईएएस अधिकारी की फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें जिले के कलेक्टर का सिर सम्मान में तना नहीं बल्कि गर्व से झुका हुआ नजर आ रहा है। सुनने में जरूर अजीब है लेकिन ये सिर उसके अच्छे काम के लिए एक बूढ़ी महिला से मिल रहे सम्मान के लिए झुका।

आईएएस अधिकारी कृष्णा तेजा को मिला आर्शीवाद
बता दें ये फोटो आईएएस अधिकारी कृष्णा तेजा की है। डीएम हो या कोई भी अधिकारी वो चाहे कितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन सबसे बड़ी कमाई वो है, जब उसके काम की तारीफ हो और उसके काम के लिए बल्कि लोगों से दुआएं भी मिले।

सिर झुकाए फोटो शेयर कर लिखा- और आपको क्या चाहिए
आईएएस कृष्णा तेजा की ये फोटो ये ही तस्वीर बयां कर रही है। आईएसए ने अपने ट्टिटर हैंडल पर इस फोटो को स्वयं शेयर करते हुए लिखा और आपको क्या चाहिए? इस फोटो में कृष्णा तेज अपने ऑफिस की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और टेबल के उस पर खड़ी बूढ़ी महिला उनके काम से खुश होकर आर्शीवाद देती नजर आ रही हैं।

सिर झुकाते नजर आए आईएएस
कृष्णा तेज की इस फोटो में एक नीले रंग साड़ी पहने हुए बुजुर्ग महिला नजर आ रही है। वो जैसे ही अपना काम सयम पर करवाने के लिए डीएम के सिर पर प्यार और आर्शीवाद भरा हाथ रखती है तो डीएम सादगी से महिला के सामने सिर झुका देते हैं।

डीएम खुशी से मुस्कुराते नजर आ रहे हैं
फोटो में आलप्पुझा के डीएम खुशी से मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, मानो उन्हें दुनिया जहां की खुशियां मिल गई हो। वहीं उनका अदर्ली भी खुश हो मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है।

डीएम ने सिर झुकाकर पूछा ये सवाल
2015 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा तेजा ने महिला के आर्शीवाद देने के बाद पूछा और कोई काम तो नहीं माता जी? जिस पर महिला उन्हें और दुआएं देते हुए उनक तारीफ करने लगी।
What else u need 😊😊 #IAmForAlleppey pic.twitter.com/c0rjYUoHAk
— Krishna Teja IAS (@mvrkteja) November 7, 2022
वायरल फोटो देख हो रही जमकर तारीफ
ये पोस्ट देखकर हर कोई आईएएस की तारीफ कर रहे हैं और आगे भी ऐसे ही जरूरतमदों की सेवा करने की बात कह रहे हैं। इस फोटो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कई लोग अधिकारी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications