IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: असम में लापता लड़ाकू विमान के दोनों पायलट शहीद, रात 1 बजे मिला प्लेन का मलवा

IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना (IAF) का एक Su-30 MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुर्गाकर शहीद हो गए। यह विमान जोरहाट से प्रशिक्षण मिशन पर था।

मालूम हो कि जेट ने जोरहाट एयरबेस से प्रशिक्षण उड़ान भरी, पर कुछ ही देर बाद इसका रडार से रेडियो संपर्क टूट गया। अधिकारियों के मुताबिक रूसी-मूल के इस विमान से आखिरी संपर्क रात 7:42 बजे दर्ज हुआ। दुर्घटनास्थल जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित है।

IAF Su 30 MKI Fighter Jet Crashes in Assam

भारतीय वायुसेना ने पायलटों के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उसने ट्वीट किया है कि ' IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर दुख जताता है, जिन्हें Su-30 क्रैश में जानलेवा चोटें आईं। IAF के सभी कर्मचारी गहरी संवेदना जताते हैं, और इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।'

IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: 'सुखोई-30 लड़ाकू विमान के हादसे में दो पायलट शहीद'

एक रक्षा अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'असम में सुखोई-30 लड़ाकू विमान के हादसे में दो पायलट शहीद हैं, विमान का मलबा आधी रात के बाद करीब 1 बजे मिला।'

आपको बता दें कि रूस की सुखोई द्वारा विकसित Su-30 MKI एक दो सीटों वाला, बहुउद्देश्यीय और लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है। HAL भारतीय वायुसेना के लिए इसका निर्माण लाइसेंस के तहत करता है। IAF 260 से अधिक Su-30MKI जेट का संचालन करती है।

IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: वायुसेना ने दिए हादसे की जांच के आदेश

भारतीय वायुसेना ने हादसे के विस्तृत कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, संपर्क टूटने से पहले कोई संकट संकेत नहीं मिला था, जिससे अचानक तकनीकी खराबी या किसी अप्रत्याशित समस्या की संभावना जताई जा रही थी, जो कि सही निकली।

क्या है IAF Su‑30 MKI Fighter Jet की खासियत?

Su-30MKI को रूस की कंपनी Sukhoi ने खास तौर पर भारत की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किया है। MKI का मतलब है Modernized Commercial Indian। यह विमान लगभग 3,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक बिना रुके उड़ान भर सकता है और हवा में ईंधन भरने की क्षमता भी रखता है। Su-30MKI लगभग 8,000 किलोग्राम तक हथियार ले जा सकता है। इसमें मिसाइल, बम और रॉकेट सहित कई आधुनिक हथियार लगाए जा सकते हैं। Su-30MKI में दो पायलट होते हैं -एक विमान उड़ाता है और दूसरा हथियार और मिशन सिस्टम संभालता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+