सिक्किम में IAF के MI-17 हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिग, सभी सवार 6 सैनिक सुरक्षित

गंगटोक। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एमआई-17 हेलीकॉप्‍टर की गुरुवार को सिक्किम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्‍टर रूटीन एयर मेनटेंस सॉर्टी पर था। यह हेलीकॉप्‍टर छाटेन से मुकुतांग जा रहा था और इस पर छह लोग सवार थे। फिलहाल इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं। हालांकि हेलीकॉप्‍टर को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है।

mi-17

सुबह 6:45 मिनट पर किया टेक ऑफ

हेलीकॉप्‍टर में आईएएफ के चार क्रू मेंबर्स और दो आर्मी पर्सनल थे और ये सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एक व्‍यक्ति को हल्‍की चोट आई है। इस इमरजेंसी लैंडिग के पीछे खराब मौसम को वजह बताया जा रहा है। रक्षा प्रवक्‍ता की ओर से बताया गया है, 'हेलीकॉप्‍टर ने सुबह 6:45 मिनट पर टे‍क ऑफ किया था। इसे कुछ ही देर बाद हेलीपैड पर खराब मौसम की वजह से लैं‍ड कराना पड़ा है। दो रिकवरी हेलीकॉप्‍टर्स और आर्मी ग्राउंड सर्च पार्टी को तुरंत रेस्‍क्‍यू के लिए भेजा गया था। हालांकि वह अभी तक साइट पर पहुच नहीं पाई हैं। आईएएफ ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

कई बार हादसे का शिकार MI-17

एमआई-17 वही हेलीकॉप्‍टर है जो 27 फरवरी 2019 को कश्‍मीर के बडगाम में उस समय क्रैश हो गया था, जब आईएएफ पाकिस्‍तान के जेट्स को जवाब देने में बिजी थी। आईएएफ चीफ राकेश भदौरिया ने पिछले वर्ष इस बात को स्‍वीकार किया था कि यह हेलीकॉप्‍टर आईएएफ की मिसाइल का शिकार हो गया था। उस हादसे में एयरफोर्स के छह कर्मी शहीद हो गए थे। इस मामले में की जांच पूरी हो चुकी है। एमआई-17 रूस में बना हेलीकॉप्‍टर है और यह हेलीकॉप्‍टर अक्‍सर रेस्‍क्‍यू वर्क के काम आता है। साल 2013 में जब केदारनाथ में भयंकर बाढ़ आई थी तो उस समय भी इस हेलीकॉप्‍टर ने रेस्‍क्‍यू वर्क में बड़ा रोल अदा किया था। उस समय भी यह हेलीकॉप्‍टर क्रैश का शिकार हो गया था। उस घटना में हेलीकॉप्‍टर पर सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+